
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक टीजर जारी कर दिया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ थिएटर में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब यह टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत को बड़े स्तर पर पेश करती है और मराठी सिनेमा में एक पैन-इंडिया स्पेक्टेकल के रूप में सामने आ रही है।
फिल्म की कास्ट
रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में भव्यता के साथ एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जो स्वराज्य के जन्म पर आधारित है। टीजर में एक बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने संकल्प लेकर इतिहास बदल दिया। इसमें जोश, भावना और वीरता का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में संजय दत्त,अभिषेक बच्चन, विद्या बालन,महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख के साथ रितेश विलासराव देशमुख नजर आएंगे। फिल्म की कास्ट कमाल की है और पहली झलक में ही छाप छोड़ती दिख रही है।
लोगों का रिएक्शन
सामने आए टीजर में कहानी की हल्की झलक दिख रही है। फिल्म में शिवाजी का साहज देखने को मिलने वाला है। टीजर देखने के बाद के बाद कई लोगों ने इसकी तुलना छावा से की है। कई लोगों को कहना है कि वो विक्की कौशल वाला इंपैक्ट नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं कई लोग का कहना है कि उनकी दमदार आवाज माहौल सेट कर रही है।
फिल्म का म्यूजिक और तकनीकी पक्ष
फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। भव्य एक्शन और शानदार तकनीक के साथ यह फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। थिएटर में इसके टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ इसे सराहा। अब डिजिटल रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और शानदार प्रस्तुति के साथ एक नए अंदाज में पेश करेगी।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



