
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को रिलीज हो रही है। गुरुवार को रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पहला लुक भी शेयर किया है। साथ ही शिवाजी महाराज की वीरता की गाथा भी पोस्ट में लिखी है। फिल्म का पोस्ट सामने आते ही लोगों को रितेश का पहला लुक भी देखने को मिल रहा है। रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा किया, जिसमें वे दमदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने मराठी में कैप्शन लिखा, ‘जब अंधकार प्रकाश की प्रतीक्षा कर रहा था, तब एक लौ बुलंद हुई। जब इतिहास ठहर सा गया था, तब एक युवा योद्धा ने उसे फिर से लिखने का फैसला किया। जब धरती सम्मान के लिए तड़प रही थी, तब एक पुत्र ने शपथ ली और स्वराज्य का जन्म हुआ। शिव जयंती के पवित्र अवसर पर, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाते हुए, जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया है। हमारे राजा। हमारा गौरव। हमारी विरासत। निर्देशक रितेश विलासराव देशमुख हमारे राजा की कहानी को एक अभूतपूर्व सिनेमाई प्रस्तुति में जीवंत कर रहे हैं। राजाशिवाजी 1 मई 2026 से सिनेमाघरों में। जय शिवराय।’
अनुपम खेर ने दी फिल्म को शुभकामनाएं
फिल्म को लेकर जहां फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं वहीं बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। अनुपम खेर ने भी इस फिल्म में रितेश के पहले लुक को देखत हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इसके लिए शुभकामनाएं! मैं जानता हैं कि ये एक शानदार होने वाला है।’ इसके साथ ही दूसरे फिल्मी सितारो ने भी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं भेजी हैं। साथ ही फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है।
शरद केलकर भी कर चुके हैं कमाल
इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर भी स्क्रीन पर उतार चुके हैं। इस किरदार में शरद ने कमाल कर दिया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तान्हा जी: द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आए थे। साथ ही इसमें शरद केलकर ने शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया था और लोगों के दिलों में उतर गए थे। अब देखना होगा कि क्या रितेश देशमुख भी 1 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म में कितना कमाल दिखा पाते हैं।
ये भी पढ़ें- शुरू हुई दो दीवाने शहर में फिल्म की एडवांस बुकिंग, क्या बॉक्स ऑफिस पर चल पाएगा सिद्धांत और मृणाल का जादू?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



