digital products downloads

श्रेया घोषाल का नया आशियाना, मुंबई के वर्ली में 29.7 करोड़ का खरीदा प्रीमियम फ्लैट

श्रेया घोषाल का नया आशियाना, मुंबई के वर्ली में 29.7 करोड़ का खरीदा प्रीमियम फ्लैट

मुंबई के वर्ली इलाके में कई सितारों और खिलाड़ियों के आलीशान घर हैं, जिसमें अब श्रेया घोषाल का नाम भी जुड़ चुका है। स्क्वायर यार्ड्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी मां शमीष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर मुंबई के वर्ली में 29.70 करोड़ रुपये का एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और माधुरी दीक्षित जैसे कई स्टार्स का इस प्रीमियम लोकेशन में आशियाना हैं।

29.7 करोड़ का श्रेया घोषाल ने खरीदा अपार्टमेंट

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा एक्सेस किए गए IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट वर्ली के गोदरेज ट्रिलॉजी में स्थित है। इस प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2,430.06 sq ft यानी 225.76 sq m और कुल एरिया 2,750.28 sq ft है। इसके साथ तीन कार पार्किंग स्पेस भी हैं। इस डील में 1.78 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और 30,000 का रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है। दस्तावेजों के अनुसार इस डील का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल, 2026 को किया गया था।

स्टार्स की पसंद बन गया वर्ली एरिया

मुंबई का वर्ली, दक्षिण मुंबई, लोअर परेल, प्रभादेवी और बांद्रा के बाद कई लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए एक हॉटस्पॉट बन गया है। इस माइक्रो मार्केट में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी कीमत 1 लाख प्रति वर्ग फुट से ज्यादा है। पिछले कुछ सालों में वर्ली एक हाई-एंड रिहायशी और कमर्शियल जगह के तौर पर बदल गया है, जहां लग्जरी ऊंची इमारतें, प्रीमियम ऑफिस स्पेस और बेहतरीन सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हैं। ऐसे में कई सेलेब्स के लिए यह इलाका पसंदीदा बन चुका है।

पहले बॉलीवुड सॉन्ग ने बना दिया स्टार सिंगर

श्रेया घोषाल एक जानी-मानी गायिका हैं। वह अपनी बेहतरीन आवाज के कारण हर पीढ़ी की पसंदीदा सिंगर हैं, जिनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ जीतने के बाद उन्हें जबरदस्त नेम-फेम मिली और उन्होंने फिल्म ‘देवदास’ (2002) से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘बैरी पिया’ से सभी का दिल जीत लिया। कमाल की बात यह है कि श्रेया ने हिदी के अलावा, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और भोजपुरी में भी गाने गाए हैं।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

‘सांवली-मोटी कहकर मजाक उड़ाया जाता था’, बचपन के दिनों को याद कर छलका दर्द, एक्ट्रेस ने शेयर किया पुराना किस्सा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp