
आकाश अंबानी, श्लोका मेहता।
अंबानी परिवार में यूं तो कई बेहतरीन लव स्टोरीज हैं, लेकिन इनमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी सबसे आईकॉनिक है। दोनों बचपन के दोस्त थे और हाई-स्कूल के दौरान इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आकाश अंबानी ने श्लोका से अपने दिल की बात कहने के लिए काफी लंबा समय लिया था। जिसके बाद सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2019 में शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों के दो बच्चे पृथ्वी और वेदा हैं। लेकिन, इन सालों में भी आकाश का श्लोका को लेकर प्यार जस का तस बना है, जो अक्सर देखने को मिलता है। जब भी दोनों साथ होते हैं, आकाश का पूरा ध्यान श्लोका पर होता है और ये कई मौकों पर देखने को मिला है। अब इसका सबूत देता एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
श्लोका मेहता का नया टैलेंट
आकाश और श्लोका का ये वीडियो दोनों के एक दोस्त की वेडिंग सेरेमनी का है, जिसे ‘अंबानी अपडेट’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में श्लोका स्टेज पर भरी महफिल में गाना गाती नजर आ रही हैं और आकाश अपनी पत्नी का ये हुनर देखकर बेहद खुश लग रहे हैं। जैसे-जैसे श्लोका गाना गाने की कोशिश कर रही हैं, आकाश हंसते-मुस्कुराते और उनके कान में कुछ फुसफुसाते नजर आ रहे हैं। इस बीच आकाश प्यार भरे अंदाज से श्लोका की ओर निहारते हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के बड़े बेटे-बहू का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
फैंस को भाया आकाश अंबानी का अंदाज
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘वाह क्या बात है! पति तो आकाश अंबानी जैसा ही होना चाहिए।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मेरे फेवरेट कपल’ वहीं कई ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए आकाश-श्लोका पर प्यार लुटाया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब श्लोका के लिए आकाश के लगाव ने सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी दोनों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आकाश का श्लोका के लिए प्यार साफ देखने को मिला है। फिर चाहे कोई पब्लिक इवेंट हो, पारिवारिक समारोह या फिर कोई आउटिंग, अक्सर आकाश, श्लोका का हाथ थामे हर पल उनके साथ ही दिखाई देते हैं।
2019 में हुई थी आकाश-श्लोका की शादी
बता दें, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी स्कूल के दिनों से साथ हैं। दोनों ने साथ में ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई की और इसी दौरान इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई। आकाश ने श्लोका को गोवा में पूरे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के लिए प्रपोज किया था। 2018 में दोनों की सगाई हुई, जिसके बाद 9 मार्च 2019 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों दो बच्चों पृथ्वी और वेदा के पेरेंट भी बन चुके हैं, जिनके साथ अक्सर दोनों दिखाई भी दे जाते हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited