
करिश्मा कपूर ने पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर लिखा पहला नोट।
संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है। वह इस मुश्किल समय में अपना 51वां जन्मदिन भी भूल गई थीं, लेकिन इस मौके पर सबने उन्हें खूब सारी बधाई दी। इस पर अब रिएक्ट करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण नोट शेयर किया। इस कठिन समय में उनका साथ देने वालों को उन्होंने धन्यवाद कहा। 12 जून को संजय के अचानक निधन के बाद करिश्मा और उनके बच्चों को उनकी बहन करीना कपूर संभालते नजर आईं। संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।
करिश्मा कपूर ने पूर्व पति के निधन पर लिखा पहला नोट
गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा था, ‘आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद।’ इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़कर रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया। यह पहली बार है जब करिश्मा ने संजय कपूर की मृत्यु के बाद अपना पहला नोट साझा किया। बुधवार, 25 जून को करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के लिए एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उनके चुनौतीपूर्ण समय के बारे में बताया, जिसका हाल ही में उनको सामना करना पड़ा था।
पूर्व पति के निधन पर करिश्मा कपूर ने लिखा पहला नोट
शादी के 10 साल बाद हुआ तलाक
संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हुआ था। उनके दोस्त और बिजनेस एसोसिएट सुहेल सेठ के अनुसार, संजय को दिल का दौरा पड़ा था। साथ ही उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने भी आधिकारिक बयान में मौत का कारण दिल का दौरा बताया था। संजय कपूर ने 2003 में दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं- समायरा, जो अब 19 साल की है और कियान जो 13 साल का है। हालांकि, कपल ने 2014 में, आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited