
आदित्य धर, मृणाल ठाकुर, संजय लीला भंसाली
मृणाल ठाकुर ने लगभग 15 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह उन चंद कलाकारों में से हैं, जिन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया और बड़े पर्दे पर सफलता हासिल की। मृणाल अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउसों के साथ काम किया है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनके लिये ये राह बिलकुल भी आसान नहीं थी। मृणाल ठाकुर का कहना है कि क्योंकि वह आउटसाइडर हैं, उनके लिए शुरुआती साल आसान नहीं रहे। उन्होंने समय के साथ अपनी झिझक दूर की और एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद आगे बढ़कर काम मांगना सीखा। इन दिनों अभिनेत्री ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने रवि उदयावर से काम मांगा था, जिसके बाद उन्हें ‘दो दीवाने शहर में’ मिली।
रवि उदयावर से मांगा था काम
‘दो दीवाने सहर’ में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित है, और मृणाल के अनुसार, उन्होंने इसे एक मौके के तौर पर देखा। वह कहती हैं- “मैंने उनसे (संजय लीला भंसाली) कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। मैंने अपनी पिच भी रखी। मैंने कहा, ‘सर, तो हम साथ में फिल्म कब कर रहे हैं?’ मैं ऐसी ही हूं। काम के मामले में खुलकर बोलती हूं, और इसी के चलते मुझे रवि सर के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे विश्वास है कि मैं आज यहां तक इसलिए पहुंच पाई हूं, क्योंकि मुझमें काम मांगने की हिम्मत थी।’
आदित्य धर के साथ करना चाहती हैं काम
मृणाल ने इसी दौरान ये भी बताया कि उनके पसंदीदा निर्देशकों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है और ये नाम आदित्य धर का है। अभिनेत्री के अनुसार, आदित्य धर की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ ने उन्हें काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते अब वह आदित्य धर के साथ काम करना चाहती हैं।
आसानी से नहीं मिले मौके- मृणाल
मृणाल आगे कहती हैं- “मुझे इंडस्ट्री में मौके आसानी से नहीं मिले। ये मौके मैंने खुद बनाए हैं। मैं लोगों के पीछे भागी हूं, यह सुनिश्चित किया कि निर्देशकों के सामने अपना चेहरा दिखा सकूं और बोलूं- ‘सर, मैं हूं, कृप्या मुझे अपनी फिल्म में कास्ट कर लीजिए।’ मैं काम मांगने से पीछे नहीं हटती। दरअसल, आदित्य धर वह पहले निर्देशक थे, जिन्हें मैंने अप्रोच किया था और काम मांगा था। धुरंधर देखने के बाद जब मैंने उनसे बात की, तो मैंने उनसे कहा कि मुझे वह दिन हमेशा याद रहेगा। मुझे काम मांगना नहीं आता था। मुझे बात करना नहीं आता था।”
नंबर नहीं मिलता तो इंस्टाग्राम पर मैसेज कर देती हूं – मृणाल
मृणाल आगे कहती हैं- “अगर मैं किसी के काम की फैन हूं, तो उसे ये बात बताने से नहीं हिचकिचाती। या तो किसी तरह से उसका नंबर ढूंढ लेती हूं और नहीं तो इंस्टाग्राम पर मैसेज कर देती हूं। एक कलाकार के रूप में हम अपने काम की तारीफ चाहते हैं और ऐसे टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना चाहते हैं जो कुछ नया और हटकर कर सकें। और जब उन्हें पता चलता है कि आप उनकी फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं, तो उनका नजरिया भी बदल जाता है। उन्हें पता होता है कि इस एक्टर को मेरी फिल्म सच्ची में करना है।”
ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ के सेट पर सेफ्टी नियमों की उड़ी धज्जियां? आदित्य धर की फिल्म पर BMC सख्त, प्रोडक्शन हाउस पर मंडराया खतरा
राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल जाएंगी जेल? गैर जमानती वारंट पर एक्ट्रेस बोलीं- ‘सेटलमेंट हो चुका’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



