digital products downloads

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने NMACC में बटोरी सुर्खियां, नीता अंबानी से की मुलाकात

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने NMACC में बटोरी सुर्खियां, नीता अंबानी से की मुलाकात

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में एक जश्न का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। हालांकि, सबकी नजरें अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक पर टिकी थीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच, नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक-दूसरे से बात करते नजर आ रही हैं।

नीता अंबानी से मिली सचिन तेंदुलकर की बहू

सानिया चंडोक अपने सास-ससुर अंजलि तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर के साथ पोज देती नजर आईं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ वेन्यू में एंट्री करते दिखाई दिए। तेंदुलकर परिवार की तीनों लेडीज ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। क्लिप में अंजलि तेंदुलकर को नीता अंबानी से बात करते देखा जा सकता है। उसके बाद अंजलि ने सारा और सानिया को नीता अंबानी से मिलवाया। नीता अंबानी ने सानिया को गले लगाया, फिर सारा को और उनसे फोटोग्राफरों के लिए पोज देने को कहा। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की कब हुई शादी

13 अगस्त, 2025 को अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ सगाई की खबरें इंटरनेट पर सामने आईं। इस जोड़ी ने 5 मार्च, 2026 को मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शादी की थीम पंजाबी और मराठी संस्कृति का मेल थी।

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी कौन हैं?

सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री भी संभलाती है। वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और मशहूर आइसक्रीम पार्लर ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ के मालिक के तौर पर भी जानी जाती हैं। वह एक लग्जरी पेट स्पा ‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक हैं। यह भारत का पहला ऐसा पेट स्पा है जो मुंबई में कुत्तों और बिल्लियों के लिए कोरियन माइक्रोबबल्स थेरेपी से लेकर CO2 जापानी हाइड्रोथेरेपी तक के ट्रीटमेंट देता है।

ये भी पढे़ं-

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की बादशाहत बरकरार, 1500 करोड़ क्लब में एंट्री, 16वें दिन भी तोड़े नए रिकॉर्ड

120 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, गर्लफ्रेंड के धोखे के बाद भूतिया किले में जा पहुंचा NRI, पर्दे पर आई डरावनी कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp