digital products downloads

‘सांवली-मोटी कहकर मजाक उड़ाया जाता था’, बचपन के दिनों को याद कर छलका दर्द

‘सांवली-मोटी कहकर मजाक उड़ाया जाता था’, बचपन के दिनों को याद कर छलका दर्द

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाना आसान नहीं है, क्योंकि अब हर रोल के लिए लुक ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में नए चेहरों को फिल्मी दुनिया में शोहरत कमाने में बहुत दिक्कत होती है, लेकिन अगर आपकी पर्सनैलिटी दमदार है तो आप हर किरदार में फिट हो जाते हैं। हालांकि, आज हम उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि बचपन में उनके सांवले रंग और वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सांवली-मोटी कहकर एक्ट्रेस को किया जाता था तंग

हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं। उनका बचपन में वजन और रूप-रंग के कारण मजाक उड़ाया जाता था। ये हसीना कोई और नहीं, बल्कि समीरा रेड्डी हैं। समीरा बॉडी पॉजिटीविटी को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है, जो कई साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, समीरा रेड्डी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है और अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने बचपन का एक दर्द भरा किस्सा शेयर किया है, जिसे याद कर आज भी उनका मन दुखी हो जाता है।  उन्होंने अपनी बचपन की अनसीन तस्वीरों को पोस्ट किया और बताया कि कैसे उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आ गया था कि दिल अच्छा होना चाहिए।

बॉडी शेमिंग पर छलका समीरा रेड्डी का दर्द

समीरा रेड्डी ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘बचपन में मुझमें जरा भी आत्मविश्वास नहीं था। कसम से अगर मैं उस सांवली, थोड़ी मोटी और खुद पर शक करने वाली लड़की को झकझोरकर यह बता पाती कि वह आगे चलकर कितनी कमाल की बनने वाली है तो मैं जरूर बताती। जब मेरे बच्चे हुए, तो मैं जानती थी कि मुझे उन्हें सबसे पहले दया और करुणा सिखानी है, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी सीमाओं और खुद पर विश्वास रखने का मतलब भी समझाना है। बदकिस्मती से इस दुनिया में इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है और बड़े होते समय मैंने इस दर्द को खुद महसूस किया था।’

बुरे वक्त से कैसे बाहर निकालीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘उन लोगों के आस-पास खड़े रहें, जिनसे आप प्यार करते हैं। उनका साथ दें। उनकी बात सुनें। चाहे वह कोई बच्चा हो या कोई बड़ा इंसान हो। मैं अब भी खुद के बारे में अपनी पुरानी सोच को बदलने की कोशिश कर रही हूं… मुझे यकीन है कि हम सभी अपने बचपन में मन में बैठ चुकी बातों से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।’

समीरा रेड्डी की आखिरी फिल्म

एक्ट्रेस ने 2002 की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लंबे ब्रेक पर जाने से पहले समीरा रेड्डी की आखिरी फिल्म कन्नड़ एक्शन मूवी ‘वरदानयका’ थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। उससे पहले वह 2012 की हिंदी फिल्म ‘तेज’ में नजर आई थीं। फिलहाल वह ‘चिम्नी’ नाम की एक हॉरर फिल्म के साथ वापसी करने को लेकर चर्चा में है, लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं-

गंगा किनारे साउथ एक्टर ने की शादी, सुमुखा ने पत्नी मैत्री संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, भारत में 1000 करोड़ पार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड रहा इतना कलेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp