
नितांशी गोयल
आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी ‘लापता लेडीज’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वालीं नितांशी गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। नितांशी टीवी और बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब साउथ का रुख कर चुकी हैं। नितांशी साउथ के एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर भी जारी किया जा चुका है। लापता लेडीज की रिलीज के बाद ही नितांशी बॉलीवुड का लोकप्रिय चेहरा बन गई थीं और अब तेलुगु सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। नितांशी, विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म मेंनजर आएंगी, जिसका नाम है ‘तक्शाकुडु’। जब से मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है, नितांशी के फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
साउथ चलीं नितांशी गोयल
नितांशी गोयल अब विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ पैन इंडिया फिल्म ‘तक्शाकुडु’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट के तले हो रहा है और फिल्म का टीजर भी पिछले महीने जारी किया जा चुका है, जिसमें नितांशी एक दम अलग-थलग अवतार में नजर आई थीं। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
लापता लेडीज में सराहा गया था नितांशी का काम
नितांशी गोलय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘पेशवा बाजीराव’ में अपनी भूमिका के लिए खूब तारीफें बटोरीं और फिर 2023 में रिलीज हुई ‘लापता लेडीज’ के साथ वह हर तरफ छा गईं। इस फिल्म में उनके साथ प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में थे। फिल्म में उन्होंने फूल कुमारी नाम की साधारण सी लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसके साथ वह दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहीं। इस फिल्म की सफलता ने नितांशी की भी लोकप्रियता बढ़ाई। उनके काम को सराहा गया और अब उनके पास बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है।
नितांशी के अन्य प्रोजेक्ट
तक्शाकुडु में आनंद देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करने के अलावा भी नितांशी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री सनी देओल स्टारर एक एक्शन थ्रिलर का हिस्सा बन सकती हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा नितांशी के रोहित सर्राफ के साथ भी एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने की चर्चा जोरों पर है और उनके एकता कपूर के भी एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ने की चर्चा है।
ये भी पढ़ेंः ‘मौत मांगती थी’, तिहाड़ जेल में 4 महीने गुजार कर आई एक्ट्रेस की आपबीती, किस केस में पहुंची थी सलाखों के पीछे?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



