
आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। तीन ही दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेने वाली इस ब्लॉकबस्टर की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारों ने भी धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। हर किसी की जुबां पर एक ही नाम है और वो है ‘धुरंधर 2’ और अब धुरंधर के दीवानों में ‘कांताराः चैप्टर 1’ के स्टार ऋषभ शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है। कांतारा स्टार ने ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ इसके कलाकारों, मेकिंगऔर आदित्य धर के विजन की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
ऋषभ शेट्टी की जुबां पर ‘धुरंधर 2’
‘कांतारा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी और अब फिल्म की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है। ऋषभ शेट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 और आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों पर भी प्यार लुटाया। उनके इस पोस्ट पर धुरंधर निर्देशक आदित्य धर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
ऋषभ शेट्टी ने की आदित्य धर की तारीफ
ऋषभ शेट्टी ने आदित्य धर को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ”धुरंधर: द रिवेंज का पहला ही सीन आपको अपनी तरफ खींच लेता है और अंत तक बांधे रखता है। हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह असरदार है। धुरंधर 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, यह एक संदेश है। शानदार कहानी, भाई आदित्य धर, बारीकियों को देखकर मैं दंग रह गया। आर माधवन, अर्जन रामपाल, रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त, सभी कलाकार बेहतरीन थे। आप सभी को सलाम।’
म्यूजिक ने भी जीता दिल
ऋषभ शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘विकास नौलखा के शानदार सीन और फिल्म को इतना शानदार बनाने वाली टेक्निकल टीम को भी बहुत-बहुत बधाई। म्यूजिक के लिए शाश्वत सचदेव और एडिटिंग के लिए शिवकुमार पाणिकर को भी बधाई हो।’
आदित्य धर ने जताया आभार
ऋषभ शेट्टी के पोस्ट पर आदित्य धर ने भी प्रतिक्रिया दी। कांतारा स्टार का आभार जताते हुए आदित्य धर ने लिखा- ‘भाई, आपके मुंह से ये शब्द सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। कांतारा का बहुत बड़ा प्रशंसक होने के नाते, आपके शब्दों ने इसे और भी खास बना दिया। आपका आभारी हूं।’ बता दें, ऋषभ शेट्टी से पहले राम गोपाल वर्मा, राकेश रोशन, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर जैसे सितारे भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः अनंत-राधिका की शाही सवारी, लेट नाइट ड्राइव पर निकले अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू, Sea Link पर दौड़ाई रोल्स रॉयस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



