
9.3 है इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग।
फिल्मों का भविष्य यूं तो थिएटर ही तय करता है। थिएटर में जितने ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे, उसकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी और इसकी लोकप्रियता भी इसी से तय होती है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में भारी-भरकम बजट, जबरदस्त वीएफएक्स और खतरनाक एक्शन से भरी कई फिल्में बनने का दौर तेजी से बढ़ा है। लेकिन, अब फिल्मों के बजट से ज्यादा इसका कंटेंट दर्शकों के लिए मायने रखता है। इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो 32 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फ्लॉप हो गई थी। मगर जब ये फिल्म री-रिलीज हुई तो इसने बजट से 3 गुना ज्यादा कमाई करके सबको चौंका दिया। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली है।
दिल को झकझोरकर रख देगी फिल्म
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड फिल्म ‘द शॉशैंक रिडेम्शन’ की, जो एक अमेरिकी जेल ड्रामा फिल्म है और 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक फ्रैंक डेराबॉन्ट हैं और इसमें टिम रॉबिन्स और मॉर्गन फ्रीमैन लीड रोल में हैं। स्टीफन किंग की कहानी पर आधारित ये फिल्म अगर आप भी देखना चाहते हैं तो अपने साथ रूमाल जरूर रखें, क्योंकि ये आपको भीतर तक हिलाकर रख देगी। इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार और भावुक कर देने वाली है कि आप चाहकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।।
स्टीफन किंग के उपन्यास पर आधारित है फिल्म
फिल्म की कहानी 1982 के स्टीफन किंग के उपन्यास ‘रीटा हेवर्थ और शॉशैंक रिडेम्पशन’ पर आधारित है। मॉगर्न फ्रीमैन और टॉम रॉबिन्स स्टारर इस फिल्म की कहानी एंडी ड्यूफ्रेस्ने नाम के बैंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी पत्नी की हत्या के झूठे केस में जेल जाना पड़ता है। एंडी को उम्रकैद की सजा होती है। जेल में उसकी मुलाकात रेड नाम के कैदी से होती है, जो एंडी को धैर्य और चतुरता के साथ सालों तक भ्रष्टाचार का सामना करना सिखाता है और आखिरकार जेल से भागकर आजादी पाता है। फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय इतना दमदार है कि इसे देखने वाला शायद ही कोई ऐसा दर्शक होगा, जिसके आंसू ना निकले हों।
आईएमडीबी रेटिंग
अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखी है और देखने के इच्छुक हैं तो ओटीटी पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। ये जेल ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। ये फिल्म कितनी शानदार है और इसे दर्शकों से किस कदर प्यार मिला है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्मों में से एक है। इसे आईएमडीबी पर3.2 मिलिनय लोगों से 10 में से 9.3 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ेंः कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल के साथ खेला रंग-गुलाल, पिचकारी लिए दिखे देवर जी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



