digital products downloads

सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ हंगामा, स्टेज पर किसे देख घबराईं सिंगर?

सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हुआ हंगामा, स्टेज पर किसे देख घबराईं सिंगर?

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा, जो अपने हिट गानों जैसे ‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 3 अप्रैल, 2026 को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में परफॉर्मेंस दी। जहां एक तरफ वह अपनी परफॉर्मेंस के दौरान काफी एन्जॉय करती और थिरकती नजर आईं तो वहीं शो में तब अफरा-तफरी मच गई, जब उनका एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया, जिससे वह डर गईं। इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे उस शख्स को अपने सामने अचानक देख डर जाती हैं और परफॉर्मेंस बीच में छोड़ वहां से चली जाती हैं।

सुनंदा शर्मा को फैन ने की छूने की कोशिश

व्हाइट टी-शर्ट और बैगी जींस पहने सुनंदा जब गाना गाने में मगन थी, उसी वक्त एक मेल फैन अचानक स्टेज पर आ गया। जैसे ही उसने उनके पैर छूने की कोशिश की, सिंगर डर के मारे चीख पड़ीं और परफॉर्मेंस के बीच में ही तेजी से स्टेज से चली गईं। इस बीच, वह फैन स्टेज पर ही खड़ा रहा और दर्शकों के सामने पोज देता रहा, जिसके बाद पुलिसकर्मी और एक बाउंसर ने तुरंत उसे वेन्यू से बाहर निकाल दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक सुनंदा शर्मा का इस घटना पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया

इस वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद, सुनंदा इतनी सहम गई थीं कि वह दोबारा मंच पर नहीं लौट सकीं। उनकी टीम ने दर्शकों के बार-बार अनुरोध के बावजूद शो को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया।

दिलजीत दोसांझ संग की एक्टिंग की शुरुआत

सुनंदा शर्मा ने अपने म्यूजिकल सफर की शुरुआत ‘बिल्ली अख’ गाने से की। साल 2017 में आए उनके ब्लॉकबस्टर हिट गाने ‘जानी तेरा ना’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। सुनंदा ने फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ में दिलजीत दोसांझ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

ये भी पढे़ं-

‘साथ निभाना साथिया’ की खडूस किंजल याद है? जिसने गोपी बहू के नाक में कर दिया था दम, 16 साल में बदला लुक

NMACC में रणवीर सिंह का दिखा जलवा, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल संग झूमे ‘धुरंधर’ के हमजा, गल्ला गुड़िया पर किया परफॉर्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp