digital products downloads

सुनील शेट्टी ने अब तक क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, 3 घंटे बैठे रहे सिनेमाघर के बाहर

सुनील शेट्टी ने अब तक क्यों नहीं देखी ‘बॉर्डर 2’, 3 घंटे बैठे रहे सिनेमाघर के बाहर

Image Source : INSTAGRAM/@AHAN.SHETTY
सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी

जेपी दत्ता की 1997 की कल्ट क्लासिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ में अहम रोल निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने जानबूझकर ‘बॉर्डर 2’ अभी तक नहीं देखने का फैसला किया है, जबकि इस सीक्वल में उनके बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रीमियर पर सुनील अपने बेटे अहान को सपोर्ट करने के लिए वेन्यू पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर थिएटर हॉल के बाहर रहने का फैसला किया। जहां उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल ने अहान के साथ फिल्म देखी।

सुनील शेट्टी ने क्यों नहीं देखी बॉर्डर 2

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, ‘मैं साढ़े तीन घंटे थिएटर के बाहर बैठा रहा, लोगों से मिला और सभी से तारीफें सुनीं।’ फिर उन्होंने फिल्म से दूर रहने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताई। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की सफलता के लिए एक पर्सनल मन्नत मांगी थी। अपनी मन्नत के बारे में बताते हुए सुनील ने कहा, ‘मैंने पहले दिन से ही कहा था कि जब तक बॉर्डर 2 दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर लेती है तब तक मैं इसे नहीं देखूंगा। मैंने अहान के लिए यह मन्नत रखी थी। अब तक मैंने एक भी फ्रेम नहीं देखा है। मुझे गलत मत समझिए, यह घमंड की बात नहीं है।’

धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 की सफलता से खुश हुए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी, जिन्होंने ओरिजिनल बॉर्डर में असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौर का रोल निभाया था। उन्होंने अहान की परफॉर्मेंस और फिल्म को मिलने वाले रिस्पॉन्स पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। माना को बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई, जिस किसी ने भी फिल्म देखी है। उसने अहान के काम की तारीफ की है। मुझे खुशी है कि धुरंधर के बाद एक और हिंदी फिल्म ने शानदार काम किया है।’

किसके साथ बॉर्डर 2 देखना चाहते हैं सुनील शेट्टी

एक्टर ने यह भी बताया कि जिस दिन वह ये फिल्म देखेंगे। उस दिन के लिए उन्होंने पहले से ही प्लान बना रखे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इसे अहान, उसके दोस्तों और अपने परिवार के साथ देखूंगा। मैं सनी पाजी, वरुण और उन सभी को भी अपने साथ ले जाऊंगा। शायद यह उनके लिए दूसरी बार होगा, लेकिन मेरे लिए यह पहली बार होगा। मुझे नहीं पता कि उसके बाद मैं इसे कितनी बार देखूंगा। मुझे हमेशा अहान और उसके फैसलों पर गर्व रहा है। उसे पूरा यकीन था कि बॉर्डर 2 ही वह फिल्म है जो वह करना चाहता था।’

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 ने गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, कुछ दिनों में कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई। फिल्म ने पहले सोमवार को भारत में 20 करोड़ रुपये नेट कमाए, जिसके बाद मंगलवार को अनुमानित 13 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ छह दिनों के बाद फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 213 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढे़ं-

राजमौली की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा इस दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धूम

आकांक्षा अवस्थी पर लगा 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp