digital products downloads

सुपरस्टार राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, उपासना ने बेटे और बेटी को दिया जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

सुपरस्टार राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, उपासना ने बेटे और बेटी को दिया जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

Image Source : INSTAGRAM/@ALWAYSRAMCHARAN
उपासना और राम चरण बने माता-पिता

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक्टर के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक बेटे और एक बेटी के आने की खुशखबरी दी। उन्होंने यह भी बताया कि ‘मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।’ राम चरण और उपासना अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। यह राम चरण और उपासना कामिनेनी के लिए दूसरी बार माता-पिता बनने का मौका है, इससे पहले 2023 में उनकी पहली बच्ची बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का 20 जून 2023 को जन्म हुआ था।

जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना

चिरंजीवी ने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा था, ‘बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हम यह बताते हुए खुश हैं कि @AlwaysRamCharan और @upasanakonidela को जुड़वां बच्चे हुए हैं- एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।’

राम चरण और उपासना को फैंस ने दी बधाई

इस बीच राम चरण की बहन सुष्मिता कोनिडेला ने ट्वीट किया, ‘2026 सच में हमारे पूरे परिवार के लिए एक बहुत ही शुभ शुरुआत है एक बार फिर ‘आंटी’ बनना और इस बार दोगुनी खुशी और प्यार के साथ यह सच में बहुत खास है बधाई हो, मेरे प्यारे चरण और अप्सी।’

उपासना ने कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। परिवार के सदस्यों के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उपासना ने X पर लिखा, ‘यह दिवाली दोगुनी खुशी, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद वाली थी।’

ये भी पढे़ं-

अजय देवगन की वो हीरोइन, जो नहीं करती अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल, इस वजह से बनाई है दूरी

गोविंदा से था नीलम कोठारी का अफेयर? सालों बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp