digital products downloads

सोनम कपूर के घर फिर गूंजी किलकारी, फैन्स के साथ पोस्ट कर बांटी खुशियां

सोनम कपूर के घर फिर गूंजी किलकारी, फैन्स के साथ पोस्ट कर बांटी खुशियां

बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है और उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। अब सोनम कपूर दूसरे बेटे की मां बन गई हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। इस पोस्ट पर करीना कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने बधाई दी है। रविवार को इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक खूबसूरत चित्र वाला घोषणा कार्ड पोस्ट किया। इस चित्र में एक महिला प्रकृति के बीच बैठी हुई दिखाई दे रही है, जिसके चारों ओर हिरण, पक्षी और मोर जैसे जानवर हैं, साथ ही कोमल फूलों की आकृतियां और एक स्वप्निल परिदृश्य पृष्ठभूमि में मौजूद है। चित्र के अलावा, कार्ड पर लिखा था, ‘असीम कृतज्ञता और प्रेम से भरे दिलों के साथ, हम 29 मार्च, 2026 को अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं।’ पोस्ट में आगे कहा गया, ‘हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आगमन से हमारे दिल बेहद खूबसूरत तरीके से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत खुश है, और हम इस अनमोल नए जीवन से बेहद धन्य महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और कृपा से भर दिया है।’

4 साल पहले बनी थीं मां

बता दें कि सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि कुछ समय से काफी चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही करती हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर भी बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर हैं। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। 20 अगस्त 2022 को सोनम ने अपने घर बेटे वायु का स्वागत किया था। इसके कुछ समय बाद सोनम ने बीते दिनों फिर से प्रेग्नेंट होने का ऐलान किया था। अब सोनम एक बार फिर मां बन गई हैं और उनके घर एक और बेटा जन्मा है। 

फिल्म के सेट पर हुई थी पति से मुलाकात

बता दें कि सोनम कपूर और सलमान खान साल 2015 में  अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोनम की आनंद अहूजा से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय तक गुपचुप डेट करते रहे। करीब 1 साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और साथ में पब्लिक एपियरियंस में साथ नजर आए थे। करीब 2 साल तक खुलकर दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और 2018 में शादी कर ली। 

ये भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने दिखाई पुरानी यादों की झलक, सलमान खान संग शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो

8.3 रेटिंग वाली इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, 1984 में लूट लिए थे 4 फिल्म फेयर अवॉर्ड, डायरेक्टर ने की घोषणा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp