digital products downloads

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ की धूम, जीते 14 अवॉर्ड

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ की धूम, जीते 14 अवॉर्ड

मुंबई में रविवार को आयोजित स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में सिनेमा का सेलिब्रेशन देखने को मिला। इस खास मौके पर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म ने कुल 14 पुरस्कार जीतकर रात की सबसे बड़ी विजेता के रूप में अपनी जगह बनाई। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणियों में कई अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की धूम इस कदर रही कि लगभग हर श्रेणी में फिल्म नॉमिनेटेड थी और सबसे अहम अवॉर्ड्स अपने नाम की। 

धुरंधर की बड़ी जीत

अभिनेता रणवीर सिंह को पाकिस्तान में सक्रिय एक भारतीय जासूस की बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ (पुरुष) के खिताब से नवाजा गया, जबकि इसी फिल्म के लिए आदित्य धर ने ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ की ट्रॉफी अपने नाम की। फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ (पुरुष) चुना गया। वहीं, ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ की सबसे प्रतिष्ठित श्रेणी में नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ ने बाजी मारी। इस फिल्म ने ‘धड़क 2’, ‘धुरंधर’, ‘हक’, ‘सैयारा’, ‘सितारे जमीन पर’, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘छावा’ जैसी कद्दावर फिल्मों को पछाड़कर यह जीत हासिल की। ‘होमबाउंड’ की अभिनेत्री शालिनी वत्स को ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ (महिला) और इसकी लेखन टीम को ‘सर्वश्रेष्ठ कहानी व पटकथा’ का पुरस्कार भी मिला।

प्रमुख श्रेणियों के विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: होमबाउंड
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आदित्य धर (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): रणवीर सिंह (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): यामी गौतम (हक)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष): अक्षय खन्ना (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (महिला): शालिनी वत्स (होमबाउंड)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेखन (कहानी और पटकथा): होमबाउंड (बशारत पीर, नीरज घेवन, सुमित रॉय)
  • जेंडर सेंसिटिविटी (लिंग संवेदनशीलता) के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म: हक

तकनीकी और संगीत श्रेणियां

  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन- धुरंधर
  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- शाश्वत सचदेव (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी विजय गांगुली – शरारत (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- विकास नवलखा (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम- शीतल इकबाल शर्मा (छावा) और स्मृति चौहान (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ डायलॉग- आदित्य धर (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग- शिवकुमार वी. पणिकर (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ हेयरस्टाइलिंग और मेकअप- प्रीतिशील सिंह डिसूजा (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- सैनी एस. जोहरी (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- बिश्वदीप चटर्जी (धुरंधर)
  • सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स- (VFX) धुरंधर

संगीत और गायन

  • सर्वश्रेष्ठ गीत: सैयारा – टाइटल ट्रैक (तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार (लिरिक्स): गुलज़ार – उल जलूल इश्क (गुस्ताख इश्क)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): फहीम अब्दुल्ला – सैयारा टाइटल ट्रैक
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): श्रेया घोषाल – सैयारा टाइटल ट्रैक

नई प्रतिभाएं

  • ब्रेकथ्रू डेब्यू डायरेक्टर: शाजिया इकबाल (धड़क 2)
  • ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर (महिला): अनीत पड्डा (सैयारा)
  • ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर (पुरुष): अहान पांडे (सैयारा)

OTT श्रेणियां (वेब और डिजिटल)

  • सर्वश्रेष्ठ ओटीटी फिल्म: स्टोलन
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (ओटीटी फिल्म): करण तेजपाल (स्टोलन)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – ओटीटी: अभिषेक बनर्जी (स्टोलन)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) – ओटीटी: सान्या मल्होत्रा (मिसेज)
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट – ओटीटी फिल्म: स्टोलन

ये भी पढ़ें: लंबी दाढ़ी, 8 पैक एब्स, 10 साल में कितना बदल गए TV के अकबर, एक नजर में पहचानना मुश्किल, देखते रह जाएंगे किलर लुक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp