digital products downloads

‘हर दिन रेप की धमकियां मिलती है’, धुरंधर एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से हटाया

‘हर दिन रेप की धमकियां मिलती है’, धुरंधर एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से हटाया

Image Source : INSTAGRAM/@AYESHAAKHAN_OFFICIAL
आयशा खान

आयशा खान ने आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ में पीरियड्स के दौरान डांस ट्रैक शरारत शूट करने का खुलासा करने के बाद उन्हें कई दर्दनाक खुलासे किए। आयशा खान को इस फिल्म के गाने से जबरदस्त नेम-फेम मिला है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। मोजो स्टोरी के एक समिट में बॉडी शेमिंग, सेक्शुअलाइजेशन और रेप धमकियों के बारे में खुलकर बात हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस बात से हैरान थीं कि कैसे एक नॉर्मल कन्फेशन ऑनलाइन मीम मटीरियल बन गया।

आयशा खान का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ‘इंस्टाग्राम पर मेरे शरीर के लिए मुझे लगभग हर दिन सेक्शुअलाइज किया जाता है। मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं- लोगों को प्रॉब्लम होती है। मैं स्कर्ट पहनती हूं तो भी लोगों को प्रॉब्लम होती है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है। अगर मुझे कुछ पहनने या पोस्ट करने से पहले सिर्फ इसलिए सोचना पड़े क्योंकि कोई और मुझे सेक्शुअलाइज करने वाला है तो यह सच में बहुत दुखद स्थिति है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास पावर होती, अगर आपके पास ताकत होती, अगर आप वह कर सकते जो आप करना चाहते थे… तो आप करते। इसलिए यह मुझे सच में डराता है कि ये हमारे आस-पास कैसे इंसान हैं।’

आयशा खान को मिली रेप की धमकियां

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां मिली हैं तो उन्होंने कहा, ‘हां। हर दिन। मैं अभी अपना फोन खोलकर आपको दिखा सकती हूं और यह बहुत नॉर्मल है।’ इसी दौरान एक्ट्रेस आयशा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक परेशान करने वाली घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ रेप करने की कोशिश हुई है। मैंने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। मैं वहां ज्यादा नहीं जाना चाहती।’ आयशा इस बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन ऐसे होते हैं, कुछ समय ऐसे होते हैं जब यह आपको ट्रिगर कर देता है… उस घाव को कुरेद देता है, जिसे मैं याद नहीं करना चाहती।’

स्पॉट बॉय ने एक्ट्रेस को किया परेशान

आयशा के साथ एक ऐसा हादसा भी हुआ था, जब एक प्रोजेक्ट के सेट पर एक स्पॉट बॉय ने उन्हें परेशान किया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी और उस दिन मेरे पापा वहां थे। मैंने अचानक अपना इंस्टाग्राम खोला और वहां एक DM था जो मैं बहुत समय से देख रही थी। उसमें वॉइस नोट्स थे। फिर मुझे एहसास हुआ कि यह स्पॉट बॉय में से एक का था।’

मोटापे की वजह से एक्ट्रेस गाने से हुईं बाहर

आयशा खान ने यह भी बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें टी-सीरीज के एक गाने से निकाल दिया गया था, जब वो 12वीं क्लास में थीं तब उन्हें उस गाने में सेकंड लीड के लिए चुना गया था, लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले उन्हें निकाल दिया गया था क्योंकि लोगों को लगता था कि वो मोटी हैं।

ये भी पढे़ं-

YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा!

Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp