digital products downloads

हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को क्यों 25 हजार रुपये देते हैं अनुपम खेर?

हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को क्यों 25 हजार रुपये देते हैं अनुपम खेर?

अनुपम खेर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिनकी सफलता की कहानी संघर्ष से भरी है। दशकों लंबे करियर और सैकड़ों फिल्मों के बावजूद अनुपम खेर ने अपनी जड़ों और अपने गुरु महेश भट्ट के प्रति सम्मान को एक अनोखी परंपरा के रूप में जीवित रखा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी इस सीक्रेट परंपरा और भविष्य की योजनाओं के बारे में दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने जो बताया वो आपको चौंका देगा।

250 रुपये से शुरू हुआ ‘गुरु दक्षिणा’ का सफर

अनुपम खेर और महेश भट्ट का रिश्ता फिल्म ‘सारांश’ से शुरू हुआ था, जिसने अनुपम को रातों-रात स्टार बना दिया था। तब से लेकर आज तक, अनुपम अपनी हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को एक लिफाफा भेंट करते हैं। ‘पिंकविले’ को दिए इंटरव्यू में अनुपम ने बताया कि यह परंपरा महज 250 रुपये से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, ‘महेश भट्ट ने मुझे मेरा पहला ब्रेक दिया था, इसलिए उस समय मैं उन्हें हर फिल्म के लिए 250 रुपये देता था। समय के साथ यह राशि बढ़ती गई, पहले 500, फिर 1000, उसके बाद 5000 और अब यह 25,000 रुपये हो गई है।’ हल्के-फुल्के अंदाज में अनुपम ने आगे बताया कि महेश भट्ट इसे ‘महंगाई का असर’ बताते हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने भट्ट साहब को नया लिफाफा सौंपा है। अब स्थिति यह है कि महेश भट्ट लिफाफा हाथ में पकड़ते ही जान जाते हैं कि उसमें कितनी रकम है। अनुपम इसे किसी वित्तीय लेनदेन के बजाय एक पवित्र रस्म मानते हैं, जिसमें सम्मान और थोड़ा हास्य भी शामिल है।

‘सारांश 2’ के लिए एक्शन अवतार का सपना

अनुपम खेर आज भी अपने काम को लेकर उतने ही उत्साहित हैं जितने अपनी पहली फिल्म के समय थे। उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वह अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘सारांश’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। अनुपम इसे एक ‘एक्शन फिल्म’ के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया, ‘करीब एक महीना पहले मैंने भट्ट साहब से बात की थी। मैंने उनसे कहा कि मैं ‘सारांश 2′ एक एक्शन एक्टर के तौर पर करना चाहता हूं क्योंकि मैं आजकल अपनी फिटनेस और बॉडी पर काफी काम कर रहा हूं।’ 71 वर्ष की उम्र में भी अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करने को लेकर अनुपम काफी सहज हैं। वह हॉलीवुड फिल्म ‘टेकन’ की तर्ज पर एक ऐसा किरदार निभाना चाहते हैं जो एक्शन के जरिए लोगों की जान बचाता हो। उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और वह पर्दे पर खुद को एक नए अवतार में ढालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जब फिल्म से बाहर कर दिए गए थे अनुपम खेर

अनुपम और महेश भट्ट के बीच आज जो गहरा प्रेम है, उसके पीछे एक कड़वा और भावुक इतिहास भी रहा है। ‘सारांश’ की मेकिंग के दौरान एक वक्त ऐसा आया था जब अनुपम को फिल्म से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार को साइन कर लिया गया था। यह खबर सुनते ही अनुपम पूरी तरह टूट गए थे और उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था। ANI को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अनुपम ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वह मुंबई छोड़ने से ठीक पहले महेश भट्ट से आखिरी बार मिलने उनके घर गए थे। जब भट्ट साहब ने उनकी स्पोर्टसमेनशिप की तारीफ की, तो अनुपम का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भट्ट साहब से खिड़की के बाहर देखने को कहा जहाँ टैक्सी में उनका सारा सामान लदा हुआ था। अनुपम ने उन्हें ‘धोखेबाज’ कहा और एक ब्राह्मण होने के नाते उन्हें ‘श्राप’ तक दे दिया। अनुपम के इसी जुनून और साहस को देखकर महेश भट्ट का दिल पसीज गया और उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन से बात कर अनुपम को वापस फिल्म में शामिल करवाया।

ये भी पढ़ें:  Aakhri Sawal: ‘धुरंधर 2’ के बाद फिर हुंकार भरेंगे संजय दत्त, नेशनल अवॉर्ड फिल्ममेकर संग देंगे सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आई रिलीज डेट

‘धुरंधर 2’ बनी असली बाहुबली, एक हफ्ते में छापे 1000 करोड़, 7 दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड से सबको कर रही चारों खाने चित

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp