
हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन पर माहिका को दिया गिफ्ट
हार्दिक पांड्या के वैलेंटाइन डे सरप्राइज की बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को बेशकीमती गिफ्ट दिया। भारत के ऑल-राउंडर ने अपना प्यार जाहिर करने के लिए एक नया टैटू बनवाया और इसने तुरंत ऑनलाइन ध्यान खींच लिया। हार्दिक पहले प्यार की निशानी के तौर पर नाम का पहला ‘M’ बनवाना चाहते थे, लेकिन आर्टिस्ट के साथ डिटेल में बातचीत और देर रात तक चले ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन के बाद यह आइडिया एक बड़े डिजाइन में बदल गया।
हार्दिक पांड्या के M टैटू का राज
एलियंस टैटू में बने इस टैटू में दो तेंदुए हैं- एक बोल्ड और असली जैसा, दूसरा बहती हुई लाइनों से बना है जो माहिका के लिए “M” अक्षर बनाता है। इस डिजाइन का मकसद कपल के बीच की खूबसूरत पार्टनरशिप को दिखाना है। बता दें कि तेंदुआ ताकत और पार्टनरशिप को दिखाता है। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी नजर आ रही हैं।

हार्दिक पांड्या ने माहिका के नाम का टैटू बनवाया।
हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन पर गर्लफ्रेंड को दिया बेशकीमती गिफ्ट
हार्दिक और माहिका ने 2025 में डेटिंग शुरू की थी। टैटू स्टूडियो के मुताबिक, असल में हार्दिक माहिका को एक सिंपल लव गिफ्ट देना चाहते थे। वे अपनी गर्दन के पीछे M बनवाना चाहते थे। स्टूडियो में बातचीत के बाद यह आइडिया उनके रिश्ते को दिखाने वाले एक ज्यादा डिटेल्ड आर्टवर्क में बदल गया। एलियंस टैटू के फाउंडर सनी भानुशाली के पोस्ट में लिखा, ‘आपने सही अंदाजा लगाया। वह हार्दिक पांड्या थे। वह रात 2 बजे माहिका के लिए एक गिफ्ट लेकर आए। फूल नहीं। कोई पोस्ट नहीं। कोई वादा नहीं जो फीका पड़ जाए। बस एक शांत आइडिया। गर्दन पर एक “M”, लेकिन डिजाइन सिर्फ एक अक्षर पर नहीं रुका। यह दो तेंदुए बन गए, जो एक साथ दौड़ रहे थे। एक बोल्ड। एक लाइनवर्क से बना और उस मूवमेंट के अंदर, उसकी शुरुआती जिंदगी। एक लव स्टोरी, जहां उसे होना चाहिए वहां रखी गई। स्किन पर। कैप्शन में नहीं।’
ये भी पढे़ं-
मॉम-टू-बी सोनम कपूर ने पिंक कलमकारी साड़ी में दिखाया शाही अंदाज, बेबी बंप थाम दिया स्टाइलिश पोज
O’Romeo OTT Release: थिएटर में मचाया धमाल, अब ओटीटी पर दस्तक देगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



