digital products downloads

हीरोइन को देखते ही अश्लील एंगल पकड़ते थे पैपराजी? खुद बताई सारी मुश्किलों की कहानी

हीरोइन को देखते ही अश्लील एंगल पकड़ते थे पैपराजी? खुद बताई सारी मुश्किलों की कहानी

फिल्मी दुनिया में कैमरे और फ्लैश लाइट्स की चमक हर जगह सितारों का पीछा करते हैं। कई बार ये उनके लिए ही परेशानी का सबब बन जाता है। जाह्नवी कपूर भी पैपराजी की पसंदीदा हीरोइन हैं और उनकी तस्वीरों से लेकर वीडियो तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। लेकिन हाल ही में जाह्नवी ने खुलासा किया है कि कुछ पैपराजी कैमरों से अश्लील एंगल लेकर जूम करते थे और उसे शेयर कर देते थे। इसके बाद खास तरह से इसे वायरल किया जाता है। इसको लेकर जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने हाल में पैपराजी की एक टीम को प्राइवेट में बुलाकर समझाइश दी है। आइये जानते हैं क्या बोलीं जाह्नवी कपूर। 

जाह्नवी ने खुद बताई इसकी पूरी कहानी

हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंची जाह्नवी ने इस खास मुद्दे पर बात की। जिसमें उन्होंने बताया, ‘दरअसल कुछ दिन पहले मेरी पैपराज़ी से बात हुई थी। मैं उनसे निजी तौर पर मिली और उनसे इस बारे में बात कर रही थी कि वे कभी-कभी महिलाओं की तस्वीरें कैसे खींचते हैं। मैंने कहा, ‘ये हमारे लिए तो बुरा है ही। हमें अच्छा नहीं लगता। ये हमारी प्राइवेसी का उल्लंघन है और हमें लगता है कि ये हमारी सहमति के बिना होता है। भले ही हम सज-धज कर बाहर गए हों, हम ये उम्मीद नहीं करते कि कोई कैमरा डालकर किसी खास जगह पर ज़ूम करेगा। लेकिन हमसे ज्यादा इसका बुरा असर आप लोगों पर पड़ता है, कि आप लोग एक महिला के शरीर को उसकी मर्ज़ी के खिलाफ ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। आप लोग खुद का सम्मान कैसे करते हैं? कि पैसे के लिए, व्यूज़ के लिए, आप लोग शरीर के किसी अंग पर ज़ूम कर रहे हैं? और वे मेरी बात को लेकर काफी जागरूक और सचेत दिखे।’

सहमति पर दिया जोर

जाह्नवी कपूर ने कन्सेन्ट यानी सहमति पर जोर देते हुए यह उदाहरण दिया कि एक बार उन्हें भीगी साड़ी में एक सीन शूट करना था। जिसमें हीरोइन कामुक अंदाज में भीगी साड़ी में डांस कर रही है… लेकिन उसके सहमति ली गई है और ये बहुत सही तरीके से हो रहा है। लेकिन कैमरों को बिना मेरी सहमति के किसी भी एंगल से जूम करने की सहमति नहीं है। ये बहुत ही असहज और भद्दा लगता है। जाह्नवी ने कहा, ‘जब मैं बाहर निकलती हूं तो मुझे जो चाहे पहनने की पूरी आजादी है। लेकिन कुछ ऐसे एंगल और तरीके होते हैं जिनसे मेरी जानकारी या सहमति के बिना तस्वीरें खींची जाती हैं और उन्हें फैला दिया जाता है। फिर वे उसमें संगीत, स्लो-मोशन और ज़ूम जोड़ देते हैं। यह मेरी सहमति के बिना होता है।’

ये भी पढ़ें- आज भी राज है इस एक्टर की पहली शादी, 2 ही महीने में हुआ तलाक, फिर मुस्लिम एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

धुरंधर और छावा एक संग, अनुपम खेर ने दोनों सितारों संग बिताए खास पल, तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp