digital products downloads

हॉरर फिल्म से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस, 5 साल में 6 फिल्में करके पर्दे से हुईं ओझल

हॉरर फिल्म से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस, 5 साल में 6 फिल्में करके पर्दे से हुईं ओझल

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका करियर किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। कभी इंडस्ट्री में चमकता सितारा रहे, लेकिन फिर करियर में वो मोड़ भी आया, जब पूरी इंडस्ट्री ने इनसे मुंह फेर लिया। किसी के फ्लॉप होते प्रोजेक्ट्स ने इन्हें साइड लाइन कर दिया तो किसी के लिए एक कॉन्ट्रोवर्सी सिर का दर्द बन गई। प्रयागा मार्टिन का करियर भी कुछ ऐसा ही रहा है। प्रयागा ने टीनएज में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिए थे और किसी छोटे-मोटे नहीं बल्कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद प्रयागा ने हॉरर फिल्म में भूत का रोल निभाया और रातोंरात स्टार बन गईं, लेकिन अचानक ही उनके करियर की रफ्तार कम हो गई।

कम उम्र में किया डेब्यू

प्रयागा ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिए थे। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘सागर एलियास जैकी रीलोडेड’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में थे और प्रयागा इसमें छोटे से रोल में थीं। हालांकि, वह अपनी स्क्रीन प्रेजेंस दर्ज कराने में सफल रहीं। फिल्म में उनके मोहनलाल के साथ भी कुछ सीन थे, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। प्रयागा ने पांच साल की उम्र सेही डांस सीखना शुरू कर दिया था। भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम और कुचिपुड़ी जैसे क्लासिकल डांस फॉर्म्स में प्रयागा ने ट्रेनिंग ली और स्कूल के दिनों में वह हमेशा स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में एक्टिंग किया करती थीं।

एड ने बदली किस्मत

प्रयागा की जिंदगी में तब टर्निंग पॉइंट आया, जब तमिल निर्देशन मैसकिन की नजर उन पर पड़ी। मैसकिन ने उन्हें एक विज्ञापन में देखने के बाद तुरंत अपनी फिल्म ‘पिसासु’ में कास्ट कर लिया। साल 2014 में आई इस हॉरर-फिल्म में उन्होंने भवानि नाम की भूत का रोल निभाया और दर्शकों को अपने अभिनय से इंप्रेस करने में सफल रहीं। इसके बाद प्रयागा को बैक-टू-बैक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। प्रयागा ने मलयालम सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी।

इन फिल्मों में नजर आईं प्रयागा

‘पिसासु’ और ‘सागर एलियास जैकी रीलोडेड’ जैसी फिल्मों के अलावा प्रयागा ने फुकरी, कट्टप्पनायिले ऋत्विक रोशन, ओरु पझाया बॉम्ब कथा और रामलीला जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें कन्नड़ फिल्म गीता में भी अहम भूमिका में देखा गया, लेकिन इन तमाम फिल्मों के बाद भी करियर कुछ खास ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया।

ड्रग केस में उछला नाम

साल 2024 में प्रयागा मार्टिन एकाएक तब चर्चा में आ गईं, जब उनका नाम अचानक एक ड्रग केस में उछला। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रयागा का नाम एक गैंगस्टर के होटल रूम में हुई कथित ड्रग पार्टी की जांच में सामने आया था। हालांकि, प्रयागा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया और बाद में पुलिस जांच में भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई।

ये भी पढ़ेंः क्या साजिश थी राहुल बर्नजी की मौत? पत्नी ने दर्ज कराई FIR, हड़ताल में जाने की तैयारी में बंगाली सिनेमा

वीडियो कॉल पर पति से हुई लड़ाई, फेमस एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम, 36 की उम्र में गई जान

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp