
अमिताभ बच्चन और रेखा
आज का सूरज रंगों के त्योहार की खुशियों के साथ हिंदुस्तान की धरती पर उतरा और चिढ़ियों की चहचहाहट से पहले ही बच्चों की किलकारियां बढ़ने लगी हैं। आज होली है और इस खास और लोगों का सबसे पसंदीदा त्योहार भी। चंद घंटों गानों की धुन और रंगों में डूबे लोग त्योहार की खुशी में झूमते दिखने वाले हैं। सड़कें रंगों से सरावोर होने वाली हैं और एक गाना जो बड़े-बड़े स्पीकर्स में गूंजेगा वो है ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना अमिताभ बच्चन के करियर की एक आइकॉनिक फिल्म का है जिसमें रेखा और जया बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आई थीं। साथ ही इस गाने के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा लीड रोल में थीं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी कहानी ने ही रेखा और अमिताभ की लवस्टोरी की कहानियों को अमर कर दिया। आज भी दोनों के नाम अक्सर कपिल शर्मा शो से लेकर हर दूसरे शोज में मजाकिया अंदाज में जोड़े जाते हैं। इस फिल्म की कहानी भी ऐसी थी जिसमें अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम अमित रहता है जो चांदनी (रेखा) के साथ अपने पुराने प्यार को भुलाकर शोभा (जया बच्चन) से शादी कर लेता है। दरअसल शोभा अमित के भाई (शशि कपूर) की मंगेतर होती हैं जिनकी कार हादसे में मौत हो जाती है। इसके बाद अमित को शोभा से शादी करनी पड़ती है और वहीं चांदनी भी किसी और से शादी कर लेती है। लेकिन दोनों अलग-अलग शादीशुदा होने के बाद भी अपने पुराने प्यार को नहीं भूल पाते। इसी फिल्म के बाद से तीनों के नाम हमेशा के लिए जुड़ गए और आज भी लोग मजाकिया अंदाज में ये किस्से सुनाते रहते हैं।
रंग बरसे गाने की भी है दिलचस्प कहानी
फिल्म सिलसिला भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन कुछ लोगों को काफी पसंद आई। आज भी आईएमडीबी पर सिलसिला को 7.1 की रेटिंग मिली है जो एवरेज से भी बेहतर मानी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म करीब 2 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और 2.5 से 3 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन इसके गाने सुपरहिट रहे और आज 45 साल बाद भी होली की जान बने हुए हैं। फिल्म का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ की भी कहानी काफी दिलचस्प है। साल 1981 से कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। फिल्म क्रिटिक्स और सिनेमा के दिग्गज राइटर जयप्रकाश चौकसे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आरके स्टूडियो में एक बार होली की पार्टी हो रही थी। यहां राज कपूर के साथ फिल्मी दिग्गज सितारों का जमावड़ा लगा था। यहां अमिताभ बच्चन भी थे और उनकी फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। इसी दौरान राज कपूर ने अमिताभ को कुछ सुनाकर टैलेंट दिखाने के लिए कहा और अमिताभ बच्चन ने यहां एक मीरा के एक भजन गाया। हालांकि ये भजन अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने प्रेरित होकर इसके लिरिक्स बदल दिए थे और राज कपूर समेत लोगों को ये बहुत पसंद आया। इसके बाद इसे फिल्म सिलसिला में फिल्माया गया। आज रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाने के बिना शायद ही कोई होली की पार्टी मनाई जाती है। आप भी इस गाने के साथ आज रंगों के त्योहार को मनाइये।
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के लिए सोनू सूद ने लगाई थी काम की गुहार, भड़के एक्टर तो दूर की गलतफहमी, साफ किए अपने इरादे
अक्षय कुमार की भूतिया होली, डराने आई चुड़ैल को मला रंग, सबसे अलग और खास अंदाज में दी बधाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



