
बॉक्स ऑफिस पर टकराई 11 फिल्में
साउथ सिनेमा इस हफ्ते ओटीटी के अलावा सिनेमाघरों में भी तहलका मचा रहा है। 14 मार्च यानी होली के खास मौके पर कई फिल्मों रिलीज हुई है, जिसमें डब वर्शन और री-रिलीज शामिल हैं। अगर आप इस हफ्ते नई फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां लिस्ट आपके लिए खास होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इन 11 फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिनेमाघरों मे एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, हॉरर से लेकर सस्पेंस थ्रिलर तक सबकुछ देखने को मिलने वाला है।
1. पेरुसु (तमिल)
कास्ट: वैभव रेड्डी, निहारिका एनएम, सुनील कुमार रेड्डी, चांदनी तमिलारासन
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
फिल्म ‘पेरुसु’ में दो भाइयों की कहानी है जो अपने पिता की मृत्यु के बाद एक साथ रहने लगते हैं। हालांकि, शोक का एक दिन संघर्ष में बदल जाता है जब उन्हें पता चलता है कि उनके भीतर कुछ अभी भी जीवित है। फिल्म का निर्माण कार्तिक सुब्बाराज ने किया है।
2. डेक्सटर (मलयालम-तमिल)
कास्ट: राजीव गोविंदा पिल्लई, अभिषेक जोसेफ जॉर्ज, युक्ता पर्वी, सीतारा विजयन, हरीश पेराडी
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
मलयालम-तमिल भाषा में बनी फिल्म ‘डेक्सटर’ 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सस्पेंस-थ्रिलर में आदि और यामिनी की कहानी है, जिनकी जिंदगी तब एक अंधकारमय मोड़ लेती है जब यामिनी का अपहरण हो जाता है।
3. दिलरुबा (तेलुगु)
कास्ट: किरण अब्बावरम, रुखसार ढिल्लन, कैथी डेविसन, जॉन विजय
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
विश्व करुण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलरुबा’ 14 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रोमांटिक-ड्रामा फ्लिक में किरण अब्बावरम मुख्य भूमिका में हैं।
4. अप्पू (कन्नड़)
कास्ट: पुनीत राजकुमार, रक्षिता, अविनाश येलंदूर, श्रीनिवास मूर्ति, सुमित्रा
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
पुनीत राजकुमार स्टारर प्रतिष्ठित कन्नड़ फिल्म ‘अप्पू’ 2002 में अपनी रिलीज हुई थी, जिसके बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में ये मूवी रिलीज हुई है। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है।
5. स्वीटहार्ट! (तमिल)
कास्ट: रियो राज, सुरेश चक्रवर्ती, गोपिका रमेश, रेन्जी पनिकर
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
रियो राज और गोपिका रमेश अभिनीत फिल्म ‘स्वीटहार्ट!’ में वासु की कहानी दिखाई गई है, जिसका जीवन तब बदल जाता है जब उसकी साथी मनु अपनी गर्भावस्था का खुलासा करती है। फिल्म का निर्माण संगीतकार युवान शंकर राजा ने किया है।
6. लैंप (तेलुगु)
कास्ट: विनोद नुव्वुला, अवंतिका जो, मधु प्रिया, कोटि किरण
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
फिल्म ‘लैंप’ एक पुलिस अधिकारी और जासूस पर केंद्रित है जो अपने शहर में हत्याओं की एक सीरीज की जांच कर रहे हैं और एक रहस्यमय लैंप उन्हें एक साथ जोड़ता है।
7. वरुणन (तमिल)
कास्ट: राधा रवि, चरण राज, दुष्यंत जयप्रकाश
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
राधा रवि अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘वरुणन’ इस होली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन जयवेलमुरुगन ने किया है।
8. कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी (तेलुगु)
कास्ट: प्रियदर्शी पुलिकोंडा, हर्ष रोशन, श्रीदेवी अप्पाला, शिवाजी सोन्टिनेनी, साईकुमार पुदीपेड्डी
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
एक दृढ़ निश्चयी वकील 19 वर्षीय लड़के का बचाव करने के लिए उच्च-दांव वाला मामला लेता है जो उस कानूनी व्यवस्था को चुनौती देता है, जिसने उसे दोषी ठहराया है। फिल्म का निर्माण नानी ने किया है।
9. द वेटिंग लिस्ट: एन एंटीडोट (मलयालम)
कास्ट: अविनाश विजयन, सेल्बी स्कारिया, सोहन सीनुलाल, कोट्टायम रमेश
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
यह फिल्म एक युवा महिला की शक्तिशाली उत्तरजीविता कहानी है जो अपने नशेड़ी प्रेमी द्वारा फंसी और प्रताड़ित की जाती है।
10. राक्षस (तेलुगु डब)
कास्ट: प्रज्वल देवराज, सोनल मोंटेइरो, के एस श्रीधर, अर्ना राठौड़
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
कन्नड़ हॉरर-थ्रिलर ‘राक्षस’ का तेलुगु डब वर्शन 14 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म एक ब्रह्मराक्षस, राक्षस की कहानी बताती है जिसे पकड़कर एक बॉक्स में बंद कर दिया जाता है और गलती से वह एक पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है।
11. दस्सेटेंटे साइकिल (मलयालम)
कास्ट: हरीश पेराडी, वैदी पेराडी, कथल सुधी, कबानी हरिदास
रिलीज डेट: 14 मार्च, 2025
चेन्नई की भागदौड़ भरी जिंदगी को झेलने के बाद एक आदमी डकैती करने लगता है। हालांकि, जब उसे इसके परिणामों का सामना करना पड़ता है तो सारी चीजें गड़बड़ हो जाती हैं, जिसकी वजह से एक महिला की जान चली जाती है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited