
ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ कहानी बिना शोर-शराबे के दस्तक देती है और तहलका मचा देती है। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने का क्रेज बढ़ गया है और इसी वजह से इस तहर का कंटेंट सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप घर पर रह कर अपना मनोरंजन करना चाहते हैं तो ये नई सीरीज देखी जा सकती हैं। अगर आप भी किसी ऐसी कहानी की तलाश में है, जिसकी स्क्रिप्ट और कास्ट की एक्टिंग दमदार हो और सस्पेंस दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखे तो आप ये नई सीरीज जरूर देख सकते हैं।
जियो हॉटस्टार की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज
हम बात कर रहे हैं, विजय सेतुपति की सीरीज ‘काट्टान’ की जो 27 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। विक्रम वेधा और महाराजा के बाद अब साउथ की एक और शानदार कहानी के साथ सुपरस्टार सेतुपति ने तहलका मचा दिया है, क्योंकि इसकी कहानी दिल को छूने वाली है, जिसका हर एपिसोड सस्पेंस से भरपूर है। इस सीरीज के सस्पेंस को देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। इसकी कहानी आपको आखिरी तक सीट से बांधे रखने वाली है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
सस्पेंस से भरपूर काहनी ने ओटीटी पर किया कब्जा
‘काट्टान’ सीरीज को एम मणिकंदन और बी अजितकुमार ने डायरेक्ट किया है। इसमें विजय सेतुपति के अलावा मिलिंद सोमन सुदेव नायर, कलैवानी भास्कर, मुथुकुमार, वीजे पार्वती, रिशा जैकब्स मोनिका और वडिवेल मुरुगन भी हैं। सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं। हर एपिसोड में इतने धांसू ट्विस्ट आते हैं कि आप नया एपिसोड देखे बिना नहीं रह पाएंगे। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.3 की रेटिंग मिली है। जियो हॉटस्टार पर पर आते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है।
धांसू कहानी उड़ा देगी नींद
‘काट्टान’ की कहानी विजय सेतुपति के किरदार मुथु के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे समझाने के लिए आपको पूरी कहानी देखनी होगी। मुथु को कोई हीरो मानता है तो कोई राक्षस और कोई चमत्कार, यह सब तब शुरू होता है जब तमिलनाडु के एक पुलिस स्टेशन के पास एक कटा हुआ सिर मिलता है। एक गांव पर बनी ये थ्रिलर वेब सीरीज आपके होश उड़ा देगी।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



