
भारतीय संस्कृति में रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि अटूट आस्था का केंद्र है। भगवान राम के आदर्शों और सत्य की विजय की इस गाथा ने न केवल जनमानस को प्रभावित किया है, बल्कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के लिए भी यह प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रही है। मूक फिल्मों के दौर से लेकर आज के हाई-टेक वीएफएक्स युग तक, रामायण की कहानी को पर्दे पर अनगिनत बार बुना गया है।
‘लंका दहन’ से ‘आदिपुरुष’ तक
भारतीय सिनेमा में रामायण का सफर दादासाहेब फाल्के की 1917 में आई मूक फिल्म ‘लंका दहन’ से शुरू हुआ था। पिछले 100 से अधिक सालों में इस विषय पर लगभग 48 से 50 मुख्य फिल्में बन चुकी हैं। यदि हम हनुमान, लव-कुश और सीता स्वयंवर जैसे प्रसंगों या एनिमेटेड फिल्मों को भी जोड़ लें तो यह संख्या 200 के पार पहुंच जाती है।
कुछ उल्लेखनीय फिल्में
- लंका दहन (1917): ये रामायण पर बनी पहली फिल्म थी
- राम जन्मा (1920)
- भरत मिलाप (1942)
- राम राज्य (1943): यह अपने समय की इतनी प्रसिद्ध फिल्म थी कि महात्मा गांधी ने भी इसे देखा था और उन्हें पसंद आया था।
- रामायण (1954): इसे अलग वर्जन में पेश किया गया था।
- संपूर्ण रामायण (1961): इस फिल्म ने पूरी कथा को विस्तार से पर्दे पर उतारा।
- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (1992): भारत और जापान के सहयोग से बनी यह एनिमेटेड फिल्म आज भी बच्चों और बड़ों की पसंदीदा है।
- आदिपुरुष (2023): आधुनिक तकनीक के साथ बनी इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन नजर आए, हालांकि इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
- इतना ही नहीं कई और भाषाओं में भी ‘रामायण’ पर फिल्में बन चुकी हैं। तेलुगु में सीता कल्याणम और श्री राम पत्ताभिषेकम काफी पॉपुलर हुई थीं।
रामानंद सागर की ‘रामायण’
भारतीय टीवी इतिहास में 1987 का साल मील का पत्थर साबित हुआ, जब रामानंद सागर की ‘रामायण’ दूरदर्शन पर प्रसारित हुई। अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखलिया (सीता) के अभिनय ने लोगों को भावविभोर कर दिया। आलम यह था कि रविवार सुबह शो के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था। 2020 के लॉकडाउन में भी इसके प्रसारण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इसे IMDb पर भी 9 रेटिंग मिली है।
इसके अलावा कई और टीवी शोज
- रामायण (2008): इमेजिन टीवी पर प्रसारित इस शो में गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई।
- सिया के राम (2015): स्टार प्लस के इस शो में पूरी कहानी को माता सीता के दृष्टिकोण से दिखाया गया।
- श्रीमद् रामायण (2024): सोनी टीवी पर प्रसारित यह नया वर्जन आधुनिक प्रस्तुतीकरण के कारण चर्चा में है।
- रामायण (1987-1988): अरुण गोविल इसमें श्री राम बने थे और ये आज तक की सबसे प्रसिद्ध रामायण मानी गई
- रामायण (2002): जी टीवी पर एक नया वर्जन प्रसारित हुआ था।
- रामायण (2008): गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी वाला रामायण भी काफी पसंद किया गया और इसके 300 एपिसोड आए। ये इमेजिन टीवी पर रिलीज किया गया था।
- रामायण (2012): एक और नया वर्जन भी आया
- सिया के राम (2015): आशीष शर्मा और मादिरक्षी स्टारर ये शो स्टार प्लस पर रिलीज किया गया था। इसका फोकस राम और सीता पर था, लोगों ने इसे भी पसंद किया।
- राम सिया के लव कुश (2019): कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण हुआ।
- श्रीमद् रामायण (2024): इसका प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ, इसमें सुजय रेउ राम बने।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’
वर्तमान में सबकी नजरें निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ पर टिकी हैं। इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य फिल्म माना जा रहा है। दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद प्रभावशाली है।
- रणबीर कपूर: भगवान राम
- साईं पल्लवी: माता सीता
- यश: रावण
- सनी देओल: हनुमान
- रवि दुबे: लक्ष्मण
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




