digital products downloads

1000 करोड़ी फिल्म का आएगा सीक्वल, हो रही तैयारी, पर्दे पर छाएगी अमिताभ-कमल की जोड़ी

1000 करोड़ी फिल्म का आएगा सीक्वल, हो रही तैयारी, पर्दे पर छाएगी अमिताभ-कमल की जोड़ी

Image Source : AMITABH BACHCHAN VLOG
अमिताभ बच्चन और कमल हासन।

साल 2024 में एक मल्टी स्टारर फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार की फौज थी, 7 दमदार सितारों से सजी इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीता और इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंची। फिल्म ने धांसू कमाई करते हुए दुनिया भर में 1000 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया। स्टार पावर के साथ फिल्म में दिखाई गई अलग दुनिया से लोग प्रभावित हुए। सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी झलक भी सामने आई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक साथ नजर आ रहे हैं।

हैदराबाद में शूटिंग, इसलिए मिस हुआ रविवार

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का हर रविवार उनके फैंस के नाम होता है। मुंबई स्थित उनके घर के बाहर सैकड़ों लोग सिर्फ एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग थी। काम की वजह से बिग बी अपने चाहने वालों से मुलाकात नहीं कर पाए। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह हैदराबाद में ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने घर के बाहर इंतजार करते फैंस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह इस रविवार नहीं आ पाएंगे, फिर भी लोग सिर्फ यह कन्फर्म करने के लिए पहुंच गए।

Amitabh bachchan kamal haasan

Image Source : AMITABH BACHCHAN VLOG

अमिताभ बच्चन और कमल हासन।

अश्वत्थामा लुक और कमल हासन संग रीयूनियन

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि एक प्यारा सा कुत्ता भी उनसे मिलने आया था। साथ ही उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, ‘पहले काम, फिर आराम।’ बिग बी ने फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें उनका अश्वत्थामा वाला ट्रांसफॉर्मेशन लुक नजर आया। साथ ही एक तस्वीर में वह दिग्गज अभिनेता कमल हासन को गले लगाते दिखे। अमिताभ ने बताया कि वह कमल हासन के साथ लंबे समय बाद काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म Geraftaar में साथ नजर आए थे। अब करीब तीन दशक बाद यह जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी।

Amitabh bachchan Vlog

Image Source : AMITABH BACHCHAN VLOG

अमिताभ बच्चन।

क्या खास होगा ‘कल्कि 2’ में?

पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया था। कई लोगों का मानना था कि उन्होंने फिल्म में प्रभास से भी ज्यादा असर छोड़ा। हालांकि पहली किस्त में कमल हासन और बिग बी ने साथ कोई सीन शेयर नहीं किया था, लेकिन सीक्वल में दोनों के किरदारों को ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। निर्देशक नाग अश्विन के मुताबिक, दूसरे पार्ट में कहानी का फोकस कर्ण और अश्वत्थामा पर ज्यादा रहेगा, और प्रभास का स्क्रीन टाइम भी बढ़ेगा। खबरें हैं कि पहली फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Amitabh bachchan Vlog

Image Source : AMITABH BACHCHAN VLOG

अमिताभ बच्चन।

रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद बढ़ी उम्मीदें

‘कल्कि 2898 AD’ का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,042 करोड़ की कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। अब जब सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है, तो फैंस की उत्सुकता चरम पर है और जहां तक रविवार की मुलाकात की बात है, बिग बी ने वादा किया है कि आने वाले रविवार को वह अपने चाहने वालों से जरूर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर से भी तेज दिमाग वाले चाचा, चुटकी बजाकर करते निपटारा, सब देखते थे तगड़ी रेटिंग वाला सस्पेंस-कॉमेडी शो

होली से पहले OTT पर धमाका, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा गुलजार, बड़ी फिल्में-सीरीज की लगी लाइन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp