
‘जोधा अकबर’ की ‘माहम अंगा’
टीवी पर कुछ ऐसे शोज आए हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला। साल 2013 में आया पीरियड ड्रामा शो ‘जोधा अकबर’ भी इन्हीं में से एक है, जिसके एक-एक किरदार दर्शकों के दिल में जिंदा हैं। फिर चाहे वो ‘जोधा’ का किरदार निभाने वालीं परिधि शर्मा हों, ‘अकबर’ के रोल में नजर आए रजत टोकस या फिर ‘माहम अंगा’ के किरदार में दिखाई दीं अश्विनी कालसेकर, सभी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। अश्विनी कालसेकर ने ‘जोधा अकबर’ में माहम अंगा का किरदार जिस मजबूती से निभाया, उसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि आज भी दर्शक उन्हें माहम अंगा के किरदार के लिए याद करते हैं। इस बीच अश्विनी कालसेकर अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में हैं।
रियल लाइफ में मॉर्डन हैं जोधा अकबर की माहम अंगा
‘जोधा अकबर’ में माहम अंगा के किरदार में नजर आईं अश्विनी कालसेकर रियल लाइफ में काफी मॉर्डन हैं और हाल ही के दिनों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। अश्विनी कालसेकर की हालिया तस्वीरें देखकर पता चलता है कि उन्होंने बीते कुछ दिनों का कई किलो वजन कम कर लिया है। अश्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वह अपने स्वीट फैमिली मोमेंट्स की झलक भी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं।
फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम हैं अश्विनी कालसेकर
अश्विनी कालसेकर कई टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में वह एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘साइको सैंया’ को लेकर चर्चा में रहीं। इसके अलावा वह ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘मैरी क्रिसमस’, ‘अंधाधुन’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘सर्कस’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘बदलापुर’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं टीवी सीरियल्स की बात करें तो उन्हें ‘जोधा अकबर’ के अलावा ‘कवच’, ‘सीआईडी’, ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ और ‘कसम से’ जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है। ज्यादातर सीरियल में वह वैम्प के रोल में ही नजर आई हैं।
पति हैं जाने-माने एक्टर
अश्विनी कालसेकर के पति की बात करें तो वह भी उनकी ही तरह जाने-माने एक्टर हैं। अश्विनी के पति मुरली शर्मा हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा का भी जाना-माना नाम हैं। मुरली शर्मा ‘जाने तू या जाने ना’, ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’, ‘तीस मार खान’, ’12बी: फियर हेज ए न्यू एड्रेस’, ‘चक्रव्यूह’, ‘कृष्णा वंदे जगदगुरुम’, ‘धरम संकट में’, ‘जय गंगाजल’. ‘बेबी’ और ‘वजीर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। खास बात तो ये है कि अश्विनी और मुरली कई फिल्मों में साथ भी काम कर चुके हैं, जिनमें बदलापुर, सर्कस, गोलमाल रिटर्न और गोलमाल अगेन जैसी फिल्में शुमार हैं।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2: हमजा की कलाई पर लग्जरी घड़ी, देखकर चमकीं रणवीर के फैंस की नजरें, इस कीमत में खरीद लेंगे चमचमाती कार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



