digital products downloads

1100 करोड़ क्लब में धुरंधर 2 की एंट्री, 9 दिन में बनाए 9 रिकॉर्ड, पठान-जवान को पछाड़ा

1100 करोड़ क्लब में धुरंधर 2 की एंट्री, 9 दिन में बनाए 9 रिकॉर्ड, पठान-जवान को पछाड़ा

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शुरू से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से भी पता चला कि फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिकॉर्ड तोड़ प्रीमियर कलेक्शन और उसके बाद शानदार वीकेंड ओपनिंग के साथ ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। हालांकि, पहले सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, जिसके बावजूद, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कुल कलेक्शन दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। भारत में ‘धुरंधर 2’ ने 9 दिनों में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है और नेट कलेक्शन 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।

धुरंधर 2 ने 9 दिन में कमाए इतने करोड़

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने अपने दूसरे शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को भारत में 41.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन के कलेक्शन 49.70 करोड़ रुपये से 32 प्रतिशत कम है। इन आंकड़ों के साथ आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर का नेट कलेक्शन घरेलू बाजार में 715.72 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, विदेशों से हुई कमाई 274 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रही, जिससे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,128.99 करोड़ रुपये हो गया।

धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस ग्राफ

  • दिन 0 (बुधवार): 43.00 करोड़
  • दिन 1 (पहला गुरुवार): 102.5 करोड़
  • दिन 2 (पहला शुक्रवार): 80.72 करोड़
  • दिन 3 (पहला शनिवार): 113.00 करोड़
  • दिन 4 (पहला रविवार): 114.85 करोड़
  • दिन 5 (पहला सोमवार): 65.00 करोड़
  • दिन 6 (पहला मंगलवार): 56.60 करोड़
  • दिन 7 (पहला बुधवार): 48.75 करोड़
  • पहले हफ़्ते का कलेक्शन: 624.47 करोड़
  • दिन 8 (दूसरा गुरुवार): 49.70 करोड़
  • दिन 9 (दूसरा शुक्रवार): 41.55 करोड़
  • कुल: 715.72 करोड़

उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

धुरंधर 2 ने 9 दिन में बनाए 9 रिकॉर्ड

1. सबसे तेज 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री की।

2. रिलीज के पहले 7 दिन में इंडिया में 600 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म।
3. ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड से ज्यादा कमाई की, जो 674 करोड़ रुपये था।
4. ‘पठान’ का 1069 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पीछे छोड़ा दिया।
5. हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘पुष्पा 2’, ‘पठान’, KGF के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।
6. विक्की कौशल की ‘छावा’ का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ा।
7. सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू में कमाई करने वाली फिल्म।
8. राम नवमी पर 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद भारत में प्री शोज मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 674.17 करोड़ हो गया है।
9. धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में अपने पहले पार्ट से दोगुना कलेक्शन कर डाला।

ये भी पढे़ं-

वरुण धवन की बेटी लारा को होती है चलने में दिक्कत, एक्टर का छलका दर्द, बताई क्या है वजह

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया बेटे का कैसा होता है रिएक्शन, बोलीं- ‘मैं खुद में संपूर्ण’

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp