digital products downloads

125 मिनट की खौफनाक फिल्म, हर सीन देख निकलेगी चीख

125 मिनट की खौफनाक फिल्म, हर सीन देख निकलेगी चीख

हॉरर फिल्मों और सीरीज का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ लोग हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे हैं, जिन्हें डर, अचानक आने वाले सीन, खौफनाक कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाला माहौल देखना अच्छा लगता है। डरावनी कहानी की यही खूबी होती है कि वो इंसान को स्क्रीन से बांधे रखती हैं और खत्म होने के बाद उसका हर एक सीन दिमाग में घूमता रहता है। कुछ फिल्में इतनी खतरनाक होती है कि देखने के बाद रात में नींद भी नहीं आती और दर्शक लंबे समय तक उस डर को भूल नहीं पाते हैं। 2025 में आई इस फिल्म का हर सीन बहुत ही खौफनाक है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।

2025 में रिलीज हुई थी ये धांसू फिल्म

ओटीटी पर रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ देख सकते हैं, लेकिन आपने अगर इस शानदार हॉरर फिल्म को मिस कर दिया है तो आपके लिए खुशखबरी है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो फिल्म 12 सितंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। ये एक तेलुगु हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘किष्किंधापुरी’ है, जिसकी कहानी ऐसा माइंड गेम खेलती है कि आखिरी सीन तक सस्पेंस बना रहता है और हर ट्विस्ट होश उड़ाने वाला है।

फिल्म का अंत देखने के बाद घूम जाएगा दिमाग

‘किष्किंधापुरी’ का डायरेक्शन कौशिक पेगल्लापति ने किया था। फिल्म में बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास, अनुपमा परमेश्वरन, करंद देशपांडे और तनिकेला भारणी जैसे बेहतरीन कलाकार है। इस फिल्म की कहानी एक पुराने और मिस्टीरियस रेडियो स्टेशन सुवर्ण माया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से असली डर का खेल शुरू होता है। एक घोस्ट टूर के दौरान विजिटर्स एक पुराने रेडियो स्टेशन में चले जाते हैं, जहां वे एक सोई हुई आत्मा को जगा देते हैं। इसके बाद वे अंदर फंस जाते हैं और उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता ढूंढ़ना होता है, क्योंकि अलौकिक शक्तियां उनकी जान के लिए खतरा बन गई हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

300 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, की ताबड़तोड़ कमाई

‘मैरिटल रेप’ पर चोट करती कहानी, दिव्या दत्ता की सीरीज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दर्शकों पर छोड़ा गहरा असर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp