digital products downloads

14 साल बाद जमी है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी

14 साल बाद जमी है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी

Image Source : INSTAGRAM@AKSHAYKUMAR, PONYPRAKASHRAJ
भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना आज गुरुवार को रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला गाना ‘रामजी करेंगे बेड़ा पार’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। पूरे 14 साल बाद अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड के जीनियस डायरेक्टर संग जमी है। अब देखना होगा कि क्या ये जोड़ी एक बार फिर ऐतिहासिक कॉमेडी की नींव रख सकते हैं। 

हॉरर कॉमेडी के जनक हैं डायरेक्टर प्रियदर्शन

प्रियदर्शन बॉलीवुड को आधा दर्जन से ज्यादा ऐसी फिल्में दे चुके हैं जिनकी चर्चा अभी भी सोशल मीडिया पर होती रहती है। खास बात ये है कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने मिलकर कुछ ऐसी फिल्में दी हैं जो आज भी लोगों की फेवरिट है। इनमें से हेरा फेरी की सीरीज भी शामिल है और सबसे ज्यादा खास फिल्म है भूल भुलैया जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉलीवुड की पहली हॉरर कॉमेडी ड्रामा थी जो बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रचने में सफल रही थी। अब इस फिल्म के बाद एक बार फिर से डायरेक्टर और एक्टर की ये जोड़ी वापस लौट रही है। फैन्स को 14 साल बाद लौट रही इस जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं और इनकी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

6 फिल्मों में मचाया धमाल

बता दें कि इससे पहले प्रियदर्शन और अक्षय कुमार सिनेमाई दुनिया के जादूगर कलाकारों में गिने जाते हैं। दोनों ने अब तक 6 फिल्में दी हैं जो एक से बढ़कर एक बेहतरीन रही हैं। साल 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार ने कमाल का किरदार निभाया था। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था और उन्हें कॉमेडी की दुनिया का किंग बनाया था। इसके बाद अक्षय ने प्रियदर्शन ने गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया औ दे दना दन के साथ खट्टा मीठा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। दोनों की ये जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है और अब उम्मीद है कि अपकमिंग फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाला है। अब देखना होगा कि क्या ये जोड़ी फैन्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं। दोनों की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 की रिलीज पर रोक, केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सेंसर बोर्ड पर उठाए गंभीर सवाल

कौन है विजय देवरकोंडा की साली, रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी है बहन, लाइमलाइट से है कोसों दूर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp