digital products downloads

14 साल तक पर्दे से गायब रहा स्टार, पिता के नाम का चलता था बॉलीवुड में सिक्का

14 साल तक पर्दे से गायब रहा स्टार, पिता के नाम का चलता था बॉलीवुड में सिक्का

Image Source : INSTAGRAM/@FARDEENFKHAN
फरदीन खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को मुंबई में हुआ था, जो आज 52 साल के हो गए हैं। फरदीन एक प्रसिद्ध फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे एक्टर संजय खान और अकबर खान के भतीजे हैं। हालांकि, उन्हें अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नेम-फेम नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। फरदीन भी उन स्टारकिड्स में से एक हैं जिनका डेब्यू भले ही फ्लॉप रहा, लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली।

कमबैक से एक्टर ने मारी बाजी

फरदीन खान ने 1998 में ‘प्रेम अगन’ से डेब्यू किया था, लेकिन लगातार फ्लॉप देने के बाद ब्रेक ले लिया और 14 साल बाद कमबैक कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 2024 में ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ से धमाकेदार वापसी की और ‘खेल खेल में’ और ‘विस्फोट’ जैसी फिल्मों से दोबारा सुर्खियों में आ गए। उन्होंने खुद को शारीरिक रूप से ट्रांसफॉर्म किया है और ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आ चुके हैं। कमाल की बात यह है कि उन्हें अपनी फ्लॉप फिल्म ‘प्रेम अगन’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

मशहूर विलेन का होनहार बेटा

फरदीन खान के पिता फिरोज खान बॉलीवुड के न सिर्फ मशहूर विलेन में से एक थे, जो अपने वक्त के सबसे महंगे खलनायक माने जाते थे। उन्होंने ‘धर्मात्मा’ और ‘कुर्बानी’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। उन्होंने 1960 में आई फिल्म ‘दीदी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, साल 2007 में अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम’ फिरोज खान की आखिरी फिल्म थी। बता दें कि उनका 27 अप्रैल, 2009 को कैंसर की वजह से से निधन हो गया था। अब उनके बेटे फरदीन फिल्मों में काम कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

‘टटीरी’ विवाद में घिरे बादशाह, लुक आउट नोटिस के बाद मांगी माफी, बोले- ‘किसी औरत और बच्चे के लिए नहीं था’

नयनिका रेड्डी से शादी के बाद अल्लू सिरीश को याद आए दिवंगत ससुर, दी श्रद्धांजलि, इस बात पर जताया अफसोस

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp