
कंवोकेशन में श्रीलीला।
‘पुष्पा 2’ की सफलता के बीच एक एक्ट्रेस चर्चा में आ गई थी। ये हसीना फिल्म का हिस्सा थी, फिल्म में इन्होंने आइटम सॉन्ग किया था। बस इसी के दम पर ये उत्तर भारत में भी क्रश बन गई। साउथ सिनेमा में छाप छोड़ने के बाद ये हसीना अब बॉलीवुड का रुख कर चुकी हैं और कार्तिक आर्यन संग इनकी जोड़ी जमने वाली है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि श्रीलीला हैं। गुड लुक्स, कमाल की एक्टिंग के अलावा श्रीलीला पढ़ाई में भी होनहार हैं। ये हम नहीं बल्कि उनकी एमबीबीएस की डीग्री कह रही है। श्रीलीला अब आधिकारिक तौर पर डॉक्टर बन गई हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
श्रीलाल ने एक्टिंग के साथ की मेडिसिन की पढ़ाई
छह साल तक मेडिसिन की पढ़ाई और साथ ही फिल्मों में सक्रिय अभिनय करियर संभालने के बाद उन्होंने हाल ही में मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से अपनी मेडिकल डिग्री पूरी की है। 10 फरवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस महत्वपूर्ण मुकाम को हासिल करने पर गर्व जता रहे हैं और उनकी मेहनत व अनुशासन की खुलकर सराहना कर रहे हैं। बुधवार को इंटरनेट पर सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में श्रीलीला को ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान देखा गया। एक तस्वीर में वह स्टेज पर मैरून रंग के कन्वोकेशन गाउन में नजर आ रही हैं और यूनिवर्सिटी अधिकारियों से अपनी डिग्री प्राप्त कर रही हैं। उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
यहां देखें वीडियो
वायरल हो रहे श्रीलीला के वीडियो
एक अन्य वीडियो में वह अपने सहपाठियों के साथ स्टेज पर लाइन में खड़ी दिखती हैं, जहां सभी छात्रों को क्रम से बुलाया जा रहा है। जैसे ही उनका नाम पुकारा जाता है, वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, डिग्री लेती हैं और नीचे उतरते ही अपने परिवार के सदस्यों को गले लगाती हैं। यह पल भावुक और गर्व से भरा हुआ नजर आता है। एक और वीडियो में श्रीलीला और उनके क्लासमेट्स हिप्पोक्रेटिक शपथ के आधुनिक संस्करण को दोहराते दिखाई देते हैं। जब मंच से घोषणा की जाती है कि वे आधिकारिक तौर पर 2020 की क्लास के डॉक्टर बन गए हैं, तो श्रीलीला मुस्कुराते हुए अपने दोस्तों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाती हैं। यह क्षण उनके छह साल लंबे समर्पण और संतुलन का परिणाम था।
यहां देखें तस्वीर
फैंस कर रहे श्रीलीला की तारीफ
उनकी इस उपलब्धि ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। एक X (पहले ट्विटर) यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी हम पास मार्क्स भी नहीं ला पाते… उन्होंने फिल्में करते हुए पढ़ाई और मेडिसिन पूरी कैसे की?’ एक अन्य यूजर ने आश्चर्य जताते हुए लिखा, ‘आखिर कोई इतनी आसानी से MBBS कैसे कर सकता है… वह सच में बहुत ब्रिलियंट होनी चाहिए।’ कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि श्रीलीला ने अपनी पढ़ाई और करियर के साथ-साथ तीन बच्चों को गोद भी लिया है। कई लोगों ने उन्हें डॉ. श्रीलीला कहकर बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, ‘यह सच में इम्प्रेसिव है। सिनेमा शूट, टाइट शेड्यूल, पब्लिक लाइफ… और फिर भी मेडिकल ग्रेजुएशन पूरा करना? इसके लिए नेक्स्ट-लेवल डिसिप्लिन चाहिए।’ फैंस का मानना है कि उन्होंने जिस तरह ग्लैमर इंडस्ट्री और मेडिकल एजुकेशन दोनों को संतुलित किया, वह असाधारण है।
यहां देखें वीडियो
श्रीलीला का फैमिली बैकग्राउंड
श्रीलीला का जन्म 2001 में अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। हालांकि उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु में एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं और यही कारण है कि श्रीलीला ने भी मेडिसिन को अपने करियर का हिस्सा बनाया। उन्होंने 2017 की तेलुगु फिल्म चित्रांगदा से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सिंधु तोलानी के किरदार का युवा संस्करण निभाया। हालांकि लीड एक्ट्रेस के रूप में उनका डेब्यू 2019 की कन्नड़ फिल्म किस से हुआ। उसी वर्ष वह भारते में भी नजर आईं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रीलीला
तेलुगु सिनेमा में उन्होंने 2021 की फिल्म पेली संदाद से डेब्यू किया और इसके बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने रवि तेजा, बालकृष्ण और महेश बाबू जैसे बड़े सितारों के साथ धमाका, भगवंत केसरी और गुंटूर करम जैसी फिल्मों में काम किया। वह ‘पुष्पा 2: द रूल’ के स्पेशल नंबर ‘किसिक’ में भी दिखाई दीं। 2025 में उन्होंने तेलुगु फिल्मों रॉबिनहुड, जूनियर और मास जथारा में अभिनय किया। इस साल उन्होंने तमिल फिल्म पराशक्ति से तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा और अब वह कार्तिक आर्यन स्टारर अनुराग बसु की फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास पवन कल्याण के साथ उस्ताद भगत सिंह और धनुष व साई पल्लवी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को मिला बेस्ट फ्रेंड का साथ, ट्रोलिंग के बीच जिग्री दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उठाया बड़ा कदम
राजपाल यादव के सपोर्ट में पहाड़ की तरह खड़ा है बॉलीवुड, तंगहाली देख मदद को आगे आए सलमान खान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



