digital products downloads

2 घंटे 42 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, जिसकी स्क्रिप्ट लिखने में लगे 20 साल

2 घंटे 42 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, जिसकी स्क्रिप्ट लिखने में लगे 20 साल

ओटीटी अब ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिस पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है और वो भी सिर्फ एक टच की दूरी पर। दर्शक अपने मूड के हिसाब से फिल्में-सीरीज अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर बड़ी आसानी से देख सकते हैं। ओटीटी की दस्तक के साथ एक और चीज साफ हुई है और वह ये कि दर्शकों की पसंद सिर्फ किसी जॉनर तक सीमित नहीं है, बल्कि अब के दर्शक कंटेंट पर विश्वास करते हैं। कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो, अगर उसकी फिल्म या सीरीज में दम नहीं होगा तो दर्शक इसे सिरे से खारिज कर देंगे। इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने पिछले दिनों ऑस्कर्स में जबरदस्त सिक्सर जड़ा था। हम बात कर रहे हैं 6 ऑस्कर अपने नाम करने वाली फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की, जो अब ओटीटी पर धूम मचा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर किया था 1600 करोड़ का बिजनेस

लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी थॉमस एंडरस ने लिखी थी और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया और डायरेक्ट भी। फिल्म की कहानी थॉमस पिंचन के 1990 के उपन्यास वाइनलैंड से प्रेरित है। 26 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें इस फिल्म की कहानी लिखने में 20 साल लग गए। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिस पर उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

वन बैटल आफ्टर अनदर एक ब्लैक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉब अपनी बेटी विला (चेज इन्फिनिटी) के साथ जिंदगी बिता रहा है, लेकिन उसकी जिंदगी में अचानक तब उथल-पुथल मच जाती है जब उसका सालों पुराना दुश्मन (शॉन पेन) अचानक 16 साल बाद उसकी जिंदगी में लौट आता है और इसी बीच बॉब की बेटी भी गायब हो जाती है। ऐसे में बॉब को ना चाहते हुए भी अपने अतीत का सामना करना पड़ता है।

वन बैटल आफ्टर अनदर की कास्ट

ऑस्कर 2026 में धूम मचाने वाली इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में शॉन पेन, चेज इन्फिनिटी, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और बेनिसियो डेल टोरो जैसे स्टार भी अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 42 मिनट की ये फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी एक्शन-थ्रिलर है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण ने अब तक नहीं देखी ‘धुरंधर 2’? फिल्म की सफलता पर नहीं किया कोई पोस्ट, चुप्पी पर उठे सवाल

कौन हैं ऋषभ शर्मा? जिनके कॉन्सर्ट में सास-ननद संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण, गौरी खान-तारा सुतारिया भी हुईं मग्न

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp