digital products downloads

20 सालों में पूरी तरह बदल गई ‘लेजा लेजा रे’ से दिल चुराने वाली खूबसूरत हसीना

20 सालों में पूरी तरह बदल गई ‘लेजा लेजा रे’ से दिल चुराने वाली खूबसूरत हसीना

90 और शुरुआती 2000 का दौर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे सुनहरा दौर रहा है। उस दौर में कई म्यूजिक वीडिओज ने न सिर्फ सिंगर बल्कि उनमें नजर आए सितारों को भी स्टार बना दिया। टीवी के पर्दे पर लोग घंटों इन गानों के वीडियोज देखते हैं, वॉकमैन और कैसेट पर भी ये गाने सुने जाते थे। इसी बीच साल 2006 में एक खूबसूरत गाना रिलीज हुआ, जिसके म्यूजिक, लिरिक्स और सिंगर्स ने तो धूम मचाई ही, बल्कि इसके वीडियो, पिक्चराइजेशन और एक्टर्स ने भी लोगों का दिल जीत लिया। एक गाने में पूरी फिल्मी कहानी लोगों को देखने मिली और ये गाना सभी का फेवरेट बन गया। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, ये श्रेया घोषाल और उस्ताद सुल्तान खान का गाना ‘लेजा लेजा रे’ है, जिसे आज भी लोग गुनगुनाते मिल जाएंगे।

कैसी थी गाने की कहानी?

इस गाने में दो न्यूकमर एक्टर्स नजर आए थे। दरअसल इस गाने में एक कहानी दिखाई गई थी, एक लड़की जो डांसर थी, उसे डांस करना तो पसंद था, लेकिन इस दौरान लोगों की उस पर नजर उसे रास नहीं आती थीस, मन में ये गुस्सा लिए वो डांस करती और रोज एक बस स्टॉप पर आती। इसी स्टॉप से एक लड़का भी गुजरता था। दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। लड़की की बस अक्सर छूट जाया करकी थी। बस स्टॉप पर लगे पोस्टर पर लड़की एक स्केच के जरिए अपनी फीलिंग बयां करना शुरू करती है। वो उसमें अपने दर्द और रोज हो परेशानियों को दिखाने की कोशिश करती है, जिस पर रोज लड़के की नजर पड़ती और वो उसमें छिपी परेशानी को देख स्केच के जरिए उसके लिए ढाल बनने की कोशिश करता। एक दिन तेज बारिश के बीच दोनों की उसी बस स्टॉप पर मुलाकात होती है। इसी के साथ वीडियो खत्म होता है।

यहां देखें वीडियो

बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं एक्ट्रेस

अब आते है कि ये लड़की और ये लड़का कौन है। मॉडल और एक्ट्रेस नीना सरकार ने इस गाने में लीड रोल निभाया, वरुण तुरकी ने लीड एक्टर की भूमिका अदा की। अब  20 साल बाद दोनों काफी बदल गए हैं। आज हम नीना सरकार के बारे में आपको बताते हैं कि वो अब कहां हैं और क्या कर रही हैं। जब नीना सरकार ने ये गाना किया था तो उनकी उम्र सिर्फ 17 साल की थी और उनके लिए ये गाना ब्रेक आउट रोल था। पहले ही गाने ने उन्हें स्टार बना दिया और वो काफी पॉपुलर हो गईं, लेकिन इस गाने के बाद उन्होंने क्या-क्या किया, ये लोग आज भी जानना चाहते हैं। वो अब किस दिशा चली गई हैं, ये जानने के लिए उनके फैंस आज भी उत्सुक हैं।

अब करकी हैं ये काम

नीना सरकार अब बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो गई हैं। वो एक राइटर हैं और बिजनेस भी चलाती हैं। नीना सरकार  डॉग लवर भी हैं, वो स्ट्रे डॉग्स पालती हैं। कई साल मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और अब वो पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त रहती हैं। एक पोस्ट जरिए उन्होंने बताया था कि वो अब 8 घंटे काम करती हैं, जो एक्टिंग की दुनिया से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर नीना की मौजूदगी तो है, लेकिन वो खासा एक्टिव नहीं हैं। वो कभी-कभी ही अपनी लाइफ अपडेट साझा करती हैं। हाल के दिनों में उन्होंने फैंस से वादा किया कि वो थोड़ा ज्यादा कंटेंट पोस्ट करेंगी। नीना ने कुछ वक्त एक बॉलीवुड एंकर के रूप में भी काम किया, लेकिन अब वो बैंग्लुरु में रहती हैं। वो कंटेंट राइटर और स्ट्रैटेजिस्ट होने के साथ Quillixir Content Solutions की CEO और सह-संस्थापक, जिसे उन्होंने नवंबर 2022 में शुरू किया। उन्होंने HealthifyMe जैसी कंपनियों के लिए कंटेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है।

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ ही नहीं, एक और शो ने ‘रामायण’ को दी टक्कर, इरफान खान और रवि किशन का 8.1 रेटिंग वाला सीरियल TRP में रहा टॉपर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp