digital products downloads

20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, जिसने लगाई परेश-राजपाल की लॉटरी, अब बनेगा उसका सीक्वल

20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म, जिसने लगाई परेश-राजपाल की लॉटरी, अब बनेगा उसका सीक्वल

Image Source : YOUTUBE/INSTANT DHINGANA
मालामाल वीकली का बनेगा सीक्वल

‘भागम भाग 2’ और ‘हसीना मान जाएगी 2’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘गोलमाल 5’ और ‘धमाल 4’ जैसी चर्चित फिल्मों के सीक्वल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और अन्य फिल्मों के सीक्वल की भी चर्चा जोरों पर है। इनमें से कुछ पर तो काम शुरू हो गया है, लेकिन कुछ का अब तक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। अब सीक्वल वाली लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है। ये फिल्म 20 साल पहले 10 मार्च 2006 को सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई थी और अब इसके सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। हम बात कर रहे हैं ‘मालामाल वीकली’ की, जिसमें रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, शक्ति कपूर, असरानी, ओम पुरी और रीमा सेन जैसे कलाकार नजर आए थे।

प्रियदर्शन की कल्ट क्लासिक का बनेगा सीक्वल

साल 2006 में रिलीज हुई ‘मालामाल वीकली’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ये एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और निर्देशन किया था। ये पिक्चर 1998 की ‘वेडिंग नेड’ पर आधारित थी। इस कल्ट क्लासिक को 7 करोड़ में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 42.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हुई, जिस पर परेश रावल ने खुद मुहर लगा दी है। परेश रावल ने बताया कि वह इस फिल्म का सीक्वल कर रहे हैं।

परेश रावल ने की पुष्टि

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में, परेश रावल ने ‘मालामाल वीकली 2’ में काम करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हां, यह सच है। मैं फिल्म कर रहा हूं।” परेश रावल के इस ऐलान के बाद फैंस काफी खुश हैं। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी कई फिल्में रही हैं जिसमें भले ही कोई बड़ा स्टार न रहा हो, इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। 2006 में रिलीज हुई ‘मलामाल वीकली’ भी इन्हीं फिल्मों में से एक है, जिसने अपने बजट से छह गुना अधिक कमाई की। फिल्म की सफलता के बाद प्रियदर्शन ने इसे मलयालम में ‘आमायुम मुयालुम’ के रूप में भी रीमेक किया।

मालामाल वीकली की कहानी

2006 में रिलीज हुई इस कॉमेडी ड्रामाका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसमें रितेश देशमुख, रीमा सेन, परेश रावल, ओम पुरी, अरबाज खान, सोना नायर, राजपाल यादव, सुधा चंद्रन, असरानी और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के निर्माता अरबाज खान थे, जिन्होंने फिल्म की सफलता में अहम योगदान दिया। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां के इकलौते पढ़े-लिखे शख्स को पता चलता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ की लॉटरी जीती है, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद धीरे-धीरे करके इस लॉटरी का ढिंढोरा पिट जाता है और सब इस शख्स की मौत छुपाने और लालची सरपंच को अंधेरे में रखने की अजीब-गरीब कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ेंः March Theatrical Release: सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होगा मार्च, 19 को महाक्लैश, 6, 13, 20 और 26 तारीख भी होगी स्पेशल

सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह, अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श…कोई है’ एक्टर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp