
1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गया था। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीने बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ गई। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। यह साल 2026 की पहली बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अगर आप सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ देखने से चूक गए थे और इस वीकेंड इसे आप घर बैठे देख सकते हैं।
बॉर्डर 2 का ओटीटी पर कब्जा
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा ता कि ‘चिट्ठी अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है। Border 2 देखें, जो 20 मार्च को Netflix पर रिलीज हो रही है!’ ओटीटी पर रिलीज होते ही बॉर्डर 2 ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है और नंबर वन पर टिकी हुई है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो आते ही छा गई है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बन गई फिल्म
‘बॉर्डर 2’ 3 घंटे 19 मिनट की फिल्म है। यह भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाती है और साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों के चार जवानों के जीवन की भी झलक देती है। फिल्म की कहानी तीन नजरियों से आगे बढ़ती है: भारतीय सेना के मेजर होशियार सिंह दहिया, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर MS रावत और भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह, साथ ही उनके सीनियर लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर। भूषण कुमार, निधि दत्ता, JP दत्ता और कृष्ण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।
सनी देओल की 400 करोड़ी फिल्म
बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में 449.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसे लगभग 275 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था। इसे IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। 50 दिन सिनमेाघरों में चलने वाली इस फिल्म ने ‘फाइटर’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय वॉर ड्रामा फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



