digital products downloads

35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती

35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती

Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY
सपना चौधरी।

हरियाणवी इंडस्ट्री की शान और स्टार सपना चौधरी इन दिनों रियेलिटी शो ‘द 50’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी ने भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो के दौरान वह को-कंटेस्टेंट्स से कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करती नजर आ चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। सपना ने बताया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं और इनमें से ज्यादातर मुकदमें उन इवेंट्स से जुड़े हैं जहां वह परफॉर्म करने गई थीं और उनकी परफॉर्मेंस के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सपना ने भी बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी जिंदगी में काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं।

परफॉर्मेंस के दौरान होते थे झगड़े और तोड़-फोड़

सपना चौधरी बताती हैं कि बिग बॉस में एंट्री से पहले तक उनके शोज में अराकता आम बात थी। अक्सर लोग एक-दूसरे से भिड़ जाते थे और तोड़-फोड़ करने लगते थे। जिसके चलते उन्हें एक समय पर बैन कर दिया गया। खासतौर पर बागपत, मेरठ और बाड़ोत के इलाकों में उनके नाम से इवेंट्स की इजाजत नहीं मिलती। ये सब परफॉर्मेंस के दौरान हुई अराजकता के चलते हुआ और उन्हें बैन कर दिया गया।

जब अपराधियों की महफिल में पहुंचीं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने इस दौरान एक बेहद डरावना किस्सा भी बताया। ये घटना उनके करियर के शुरुआती दिनों की है। घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी, जिसके चलते वह और उनकी मां हर वक्त इस कोशिश में रहती थीं कि कोई परफॉर्मेंस का ऑफर मिल जाए। इसी दौरान एक दिन देर रात उन्हें एक फोन आया और परफॉर्मेंस का ऑफर मिला, उन्होंने बिना देरी किए हां कर दी। शाम को जब सपना लोकेशन पर पहुंचीं तो वहां 25-26 टेबल सजी थीं और हर टेबल पर खुले हथियार पड़े थे। वहां बहुत ही भयानक माहौल था और सपना भी काफी डर गई थीं। वहां करीब 50-55 लोगों के सामने उन्हें परफॉर्म करना था।

सपना को किस करके भाग गया शख्स

सपना ने बताया कि पहले तो उन्होंने सोलो परफॉर्मेंस दी और फिर डुएट शुरू किया। इसी दौरान एक शख्स स्टेज पर आया, पहले उनके कान में कुछ फुसफुसाया और चला गया। लेकिन, शोर के चलते वह कुछ समझ नहीं पाईं। इसके बाद उनकी मां ने वहां से जाने की गुजारिश की, लेकिन जवाब मिला कि ‘हमने पैसे दिए हैं, डांस अभी बाकी है। पहले डांस करो, फिर जाओ।’ जैसे ही सपना स्टेज पर वापस गईं, वो शख्स पीछे से अचानक आया और उन्हें किस करके भाग गया। परेशान होकर सपना ने परफॉर्मेंस रोक दी और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं। वहीं उनकी मां ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद उनकी मां ने उनका हाथ थामा और तेजी से बाहर की तरफ बढ़ गईं।

ये भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 Box Office: विपुल शाह की फिल्म में चुटकी भर बढ़त, रविवार को सुस्त रहा कलेक्शन, कितनी रही कमाई?

‘वो गुरुद्वारे में गाता था’, अरिजीत सिंह के पिता ने बटे के सफर को किया याद, लाहौर से आकर जियागंज बसा था सिख परिवार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp