digital products downloads

37 साल पुराना गाना, जिसने लोगों को झूमने पर किया मजबूर, अब उसी ने पैदा की ‘धुरंधर 2’ मेकर्स के लिए मुसीबत, छिड़ा बवाल

37 साल पुराना गाना, जिसने लोगों को झूमने पर किया मजबूर, अब उसी ने पैदा की ‘धुरंधर 2’ मेकर्स के लिए मुसीबत, छिड़ा बवाल

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों दो वजहों से चर्चा में है। एक तरफ जहां यह फिल्म कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर की यह फिल्म अब कानूनी दांव-पेंच में फंस गई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दर्ज कराया है। विवाद की मुख्य जड़ फिल्म में इस्तेमाल किया गया सुपरहिट गाना, जो इन दिनों धूम मचा रहा है। ये 37 साल पुराना खाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। अब इसी गाने को लेकर बवाल छिड़ा है। इस गाने का नाम ‘ओए ओए’ (तिरछी टोपी वाले) है।

‘ओए ओए’ गाने पर छिड़ी कानूनी जंग

त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनके मशहूर गाने ‘ओए ओए’ का अनधिकृत इस्तेमाल किया गया है। यह गाना मूल रूप से राजीव राय की 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘त्रिदेव’ का है, जिसे कल्याणजी-आनंदजी और विजू शाह ने संगीतबद्ध किया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। अमित कुमार और सपना मुखर्जी की आवाज में रचा यह गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि फिल्म के निर्माताओं ने बिना किसी आवश्यक लाइसेंस या अनुमति के गाने के एक हिस्से या उससे मिलते-जुलते एडिशन का उपयोग किया है, जो कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है।

कोर्ट का रुख और मध्यस्थता की उम्मीद

इस मामले में आदित्य धर के कानूनी प्रतिनिधि पराग खांडहर ने स्पष्ट किया कि दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई में फिल्म में गाने के इस्तेमाल पर कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई गई है। हालांकि अदालत ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत और मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने का सुझाव दिया है। इस मुद्दे पर मध्यस्थता की तारीख 22 अप्रैल तय की गई है, जबकि अगली कानूनी सुनवाई 6 मई को होगी। त्रिमूर्ति फिल्म्स के प्रतिनिधियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मामला फिलहाल न्यायालय के विचाराधीन है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का वैश्विक दबदबा

कानूनी विवादों के बावजूद फिल्म की व्यावसायिक सफलता की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदित्य धर की इस स्पाई ड्रामा फिल्म ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। भारतीय बाजार में अपने तीसरे हफ्ते के अंत तक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ₹1000 करोड़ (नेट) और ₹1246 करोड़ (ग्रॉस) का विशाल कलेक्शन कर लिया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक नया कीर्तिमान है। वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने अपनी धाक जमाई है। खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद, उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने 26 मिलियन डॉलर और अन्य क्षेत्रों में 15 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फिल्म का कुल वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 178 मिलियन डॉलर लगभग ₹1500 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म निर्माता इस आंकड़े को 180 मिलियन डॉलर से अधिक बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘तारे जमीन पर’ में इशान का बेस्ट फ्रेंड राजन याद है? 18 साल बाद कहां है क्यूट बच्चा, छोटा शाहरुख बन लूटी महफिल, ऑस्कर विनिंग फिल्म में जमाया रंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp