digital products downloads

4 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 130 करोड़ के बजट में कमाए मात्र 73 करोड़

4 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 130 करोड़ के बजट में कमाए मात्र 73 करोड़

अक्षय कुमार को हिंदी सिनेमा में कदम रखे 35 साल हो चुके हैं। अक्षय ने 1991 में रिलीज हुई ‘सौगंध’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। अपने 35 सालों के करियर में अक्षय कुमार ने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन, पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। इस बीच हम आपको अक्षय कुमार की उस फिल्म के बारे में बताते हैं, जो 18 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 130 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 73 करोड़ ही कमा पाई थी।

मेकर्स को लगा करोड़ों का चूना

हम बात कर रहे हैं 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर रिलीज हुई ‘बच्चन पांडे’ की, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म के चलते मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। 30 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म महज 73 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी, वो भी दुनियाभर में। वर्ल्डवाइड 73 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म पर ‘डिजास्टर’ का टैग लग गया और इसकी असफलता ने अक्षय की सुपरस्टार वाली छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए थे।

साउथ की रीमेक थी फिल्म

‘बच्चन पांडे’ की कहानी की बात करें तो ये दर्शकों के लिए नई नहीं थी। दरअसल, ये एक साउथ फिल्म ‘जिगरतंडा’ का रीमेक थी। जिंगरतंडा तो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन बच्चन पांडे का जलवा फीका पड़ गया। दर्शक सिनेमाघर तो गए, लेकिन निराश होकर वापस लौटे। फिल्म में अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे नाम के गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। वहीं कृति सेनन एक डायरेक्टर मायरा के रोल में थीं, जो गैंगस्टर की जिंदगी पर बायोपिक बनाना चाहती है। इनके अलावा अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की टोली थी।

कहलाई फ्लॉप ऑफ द ईयर

बच्चन पांडे सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले हफ्ते 34 करोड़ का कलेक्शन किया। दर्शकों ने इसे अनफनी और पुराना फॉर्मूला बताया। सोशल मीडिया पर अक्षय को ट्रोल भी किया गया। क्योंकि, इसके पहले तक अक्षय 100 करोड़ क्लब के किंग माने जाते थे। आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से मात्र 5 रेटिंग मिली है। बच्चन पांडे के बाद अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं और इनका भी वही हाल रहा।

ये भी पढ़ेंः ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘नहीं दिया सर्टिफिकेट’

Dhurandhar 2 के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, आखिरी 2 घंटों में कई प्रीमियर शो रद्द, वजह आई सामने

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp