digital products downloads

4000 करोड़ी ‘रामायण’ की मंथरा कौन? शाहरुख खान संग शुरू किया था करियर

4000 करोड़ी ‘रामायण’ की मंथरा कौन? शाहरुख खान संग शुरू किया था करियर

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर के जारी होते ही इसकी हर तरफ चर्चा होने लगी। 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो साई पल्लवी ‘माता सीता’ की भूमका में नजर आएंगी और यश ‘लंकापति रावण’ की भूमिका में होंगे। इनके अलावा सनी देओल ‘हनुमान’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, काजल अग्रवाल ‘मंदोदरी’, रकुल प्रीत सिंह ‘सूर्पणखा’, इंदिरा कृष्णन ‘कौशल्या’, कुणाल कपूर ‘इंद्र देव’ और अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन, क्या आप उस अभिनेत्री के बारे में जानते हैं जो नितेश तिवारी की रामायण में मंथरा की भूमिका में नजर आने वाली हैं? नहीं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस 4000 करोड़ी फिल्म की मंथरा कौन होंगी।

नितेश तिवारी की रामायण की मंथरा कौन?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में दिग्गज अभिनेत्री शीबा चड्ढा ‘मंथरा’ की भूमिका में नजर आने वाली हैं। मंथरा ‘रामायण’ के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से है, जिसे अब बड़े पर्दे पर शीबा चड्ढा प्ले करती नजर आएंगी। शीबा फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम हैं और अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान, सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर सी की थी और अपने मजबूत अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं।

शाहरुख खान की फिल्म से शुरू किया करियर

शीबा चड्ढा कॉलेज के दिनों में शाहरुख खान की जूनियर थीं और फिर उन्होंने उनकी ही फिल्म से अपना करियर भी शुरू किया था। शीबा चड्ढा की पहली फिल्म ‘दिल से’ थी, जिसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला लीड रोल में नजर आए थे। ‘दिल से’ के अलावा शीबा ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘तलाश’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘दिल्ली 6’, ‘मर्डर’, ‘रईस’, ‘रेड’, ‘बधाई हो’, ‘जीरो’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अब शीबा नितेश तिवारी की मेगा बजट ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मंथरा की भूमिका में दिखाई देंगी।

वेब सीरीज में भी किया काम

फिल्मों के अलावा शीबा चड्ढा अब ओटीटी की दुनिया का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। वह देश की सबसे सफल सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ में भी नजर आ चुकी हैं और ‘बंदिश बैंडिट्स’ में भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। शीबा अब रामायण को लेकर चर्चा में हैं। जब से इस बात का खुलासा हुआ है कि वह इस मेगा बजट फिल्म का हिस्सा हैं, उनके फैंस बेहद खुश हैं। इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं और कई बड़े स्टार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः मात्र 11 दिन में बने ‘धुरंधर 2’ के 14 गाने, आदित्य धर ने बताई 15 दिनों की कहानी, शाश्वत सचदेव की तारीफ में शेयर किया पोस्ट

शादी के बाद सातवें आसमान पर मोनालिसा, नई-नवेली दुल्हन को गोद में उठाकर झूमे फरमान, धमकियों का नहीं कोई असर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp