
हनी सिंह ने गाया भोजपुरी गाना।
यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियॉक’ 22 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पंजाबी और भोजपुरी का फ्यूजन लोगों का दिल जीत रहा है। गाने में इस्तेमाल हुए भोजपुरी लिरिक्स ने तो जैसे आग ही लगा दी है और उस पर ईशा गुप्ता की कातिल अदाएं। ‘मैनियॉक’ की भोजपुरी लिरिक्स को लोक गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने आवाज दी है। ‘मैनियॉक’ में इस्तेमाल ‘दिदिया के देवरा’ गाना जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है, उसे रागनी विश्वकर्मा ने गाया है। रागनी विश्वकर्मा भोजपुरी सिंगर हैं और रातों-रात इस गाने के जरिए पॉपुलर हो गई हैं।
भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह का वीडियो वायरल
इस बीच यो यो हनी सिंह का भी एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह भोजपुरी गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हनी सिंह का ये वीडियो जमकर वायरल होता नजर आ रहा है और इसको देखने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो में हनी सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।
हनी सिंह को भोजपुरी गाना गाते देख खुश हुए फैन
पंजाबी-हरियाणवी या रैप से अलग वह इस वीडियो में भोजपुरी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह का ये रूप देख फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर कमेंट करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि भोजपुरी स्टार्स का करियर खतरे में है। भोजपुरी गाना गाते हनी सिंह का ये वीडियो खूब तारीफें बटोर रहा है। वीडियो में रैपर, राहुल ओझा का हिट भोजपुरी गाना ‘5 फुट हाइट बा मामला टाइट बा’ गाते नजर आ रहे हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited