
धुरंधर 2
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते कुछ समय से लोग फिल्म के ट्रेलर के इंतजार में हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होने वाला है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर 2 का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होगा या नहीं।
यश की टॉक्सिक से टकराएगी फिल्म
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस पार्ट में अक्षय खन्ना का रोल नहीं दिखेगा और कहानी हमजा की बीती जिंदगी में झांकने की कोशिश करती है। कहानी में दिखाया जाएगा कि रणवीर सिंह का किरादर हमजा कैसे एक जासूस बना और उसके बीती जिंदगी की कहानी क्या थी। फिल्म को लेकर जहां फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी नोटों की बारिश होने की उम्मीदें लग रही हैं। ऐसे में यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक भी सुर्खियों में हैं जिसका आज यानी शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। टॉक्सिक फिल्म भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसका अच्छा खासा असर धुरंधर 2 के कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है। टॉक्सिक के ट्रेलर को देखते ही लोगों को इसकी भव्यता का भी अहसास हो रहा है। अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मो में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है।
धुरंधर अभी तक नहीं थमा क्रेज
बता दें कि जहां धुरंधर 2 की चर्चा रिलीज की तारीख नजदीक आते ही बढ़ने लगी है, वहीं इसके पहले पार्ट धुरंधर का खुमार अभी भी लोगों में देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने से लेकर इसकी कहानी और किरदार खूब सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। हाल ही में भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने भी अपने दौरे की क्लिप्स में धुरंधर के गाने को इस्तेमाल किया है। साथ ही बीते दिनों जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो लोगों ने इसे खूब देखा और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करती रही। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी अभी थमी नहीं थी कि इसके दूसरे पार्ट की चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर 2 भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रह पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- केरला स्टोरी 2 के विरोध पर क्या बोले प्रोड्यूसर विपुल शाह? सुपरहिट रहा था पहला पार्ट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



