
बॉर्डर 2
साल 1997 में आई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ सनी देओल ने दर्शकों के बीच जबरदस्त वापसी की और फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के 9 दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म ने 9 दिन में कितनी कमाई कर ली है।
बॉर्डर 2 को टक्कर देने आई मर्दानी 3
बॉर्डर 2 की रिलीज के एक हफ्ते बाद 30 30 जनवरी, 2026 को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने अपने पहले दिन अच्छी शुरुआत की और दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की। लेकिन, फिर भी गणतंत्र दिवस सप्ताह में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के आगे इसका हाल डामाडोल है। सनी देओल की फिल्म ने शनिवार, 31 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में नौ दिन पूरे कर लिए और भारत में अब तक 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े से बस थोड़ी ही दूर है।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
1997 की फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी, बॉर्डर 2 ने रिलीज के नौवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में ये आंकड़ा 350 करोड़ के पार पहुंच गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और दूसरे दिन 21.67% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 36.5 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कमाई में गिरावट
आठवें दिन फिल्म की कमाई में 4.44% की गिरावट आई। हालांकि, दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 17.68 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन 252.68 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ फिल्म ‘बैंग बैंग’, ‘आरआरआर’ (हिंदी), ‘उरीः द सर्जिकल स्टराइक’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों के ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar का नया कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अक्षय खन्ना के Fa9la ने बनाई जगह, ये है वजह
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



