
सस्पेंस में निकली सबकी बाप
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोज नई-नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें से कुछ छा जाती है तो कुछ बोरिंग कहानी के करण पसंद नहीं आती है। हालांकि, दर्शक कुछ ऐसा देखना पसंद करते है, जो उन्हें हर सीन के बाद सोचने पर मजबूर कर देती हैं और खत्म होने के बाद भी उनका असर दिमाग में रहता है। कई बार ये कम एपिसोड की सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में हो रहे अपराध की सच्चाइयों को भी उजागर करती हैं। यही वजह है कि लोग अब ऐसी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो रियल और इमोशनल लगे। आज हम आपको एक ऐसी धांसू सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका हर सीन आपके दिल-दिमाग को झकझोर कर रख देगा।
धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज
हम यहां जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो 27 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है, जिसका डायरेक्शन नवीनकुमार पलानीवेल ने किया है। समुथिरकानी अभिनीत तमिल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘थडयम’ 1999 में तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश सीमा पर घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसे आप जी5 पर कभी भी देख सकते हैं। डायरेक्टर नवीनकुमार पलानीवेल का शो ‘थडयम’, जिसमें समुथिरकानी, शिवदा नायर और राज तिरंदास हैं। उसकी कहानी 90 के दशक के बीच के दो सीरियल किलर के बारे में एक मर्डर मिस्ट्री है। छह एपिसोड वाली यह सीरीज आपका दिमाग हिला देगी।
सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग
‘थडयम’ एक जबरदस्त तमिल क्राइम थ्रिलर है, जो सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी है। कहानी सब-इंस्पेक्टर अधियामन (समुथिरकानी) के बारे में है, जो तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुए कई भयानक मर्डर की जांच करता है। जैसे ही उसे इन मर्डर के बीच एक परेशान करने वाला रिचुअल लिंक पता चलता है, प्रेशर बढ़ जाता है। छह एपिसोड की यह सीरीज कानूनी गारंटी के उल्लंघन की जांच करती है, जो हत्यारों (राज तिरंदासु और सुंदरपांडियन) को हद पार करने पर मजबूर करती है। जैसे-जैसे अथियामान और लक्ष्मी गहराई से जांच करते हैं, उन्हें इस बारे में परेशान करने वाली सच्चाई का पता चलता है कि इन दूर-दराज के इलाकों में कानून लागू करने वाली एजेंसियां कैसे काम करती हैं और नाराज लोग अन्याय होने पर कैसे रिएक्ट कर सकते हैं।
थडयम की शानदार कास्ट
इस सीरीज को नवीनकुमार पलानीवेल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। सिनेमैटोग्राफी केके ने की है, एडिटिंग दिनेश कुमार ने की है और म्यूज़िक वाइबिन भास्कर ने दिया है। कलाकारों में समुथिरकानी, शिवदा, राज तिरंदास, मुन्नार रमेश, सुंदरपंडियन, प्रेम, कोटरावई, विशाकन, पुलिपंडी, अभिषेक जोसेफ जॉर्ज, रविचंद्रन, कार्थी, सुपर्णा और दयालन शामिल हैं।
ये भी पढे़ं-
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ से 25 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी, जाहिर की खुशी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



