
वन बैटल आफ्टर अनदर
98वें एकेडमी अवार्ड्स में पिछले साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया, जिसमें कई फिल्में ऑस्कर 2026 विजेताओं की सूची में सबसे आगे रहीं। बेस्ट पिक्चर जीतने वाली फिल्म से लेकर मशहूर एनिमेटेड फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज तक, इस साल ऑस्कर जीतने वाली कई फिल्में अभी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं, जबकि कुछ को तो मुफ्त में भी देखा जा सकता है। उन्ही में से एक ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ है, जो चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कई मुख्य श्रेणियों में अपना दबदबा बनाया और ओटीटी फिर भी छाई हुई है।
6 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म
ऑस्कर 2026 में One Battle After Another सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जिसने छह अवार्ड्स अपने नाम किए। इनमें बेस्ट पिक्चर, पॉल थॉमस एंडरसन के लिए बेस्ट डायरेक्टर और शॉन पेन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवार्ड शामिल हैं। कई अवार्ड्स हासिल करने के साथ यह फिल्म सबसे ज्यादा सराही जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।
वन बैटल आफ्टर अनदर ओटीटी पर कहां देखें
भारत में यह फिल्म जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसकी स्ट्रीमिंग फरवरी 2026 में शुरू हुई। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और चेस इन्फिनिटी जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो लगभग 162 मिनट है। मशहूर फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में हैं। कलाकारों की इस टोली में शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, चेस इन्फिनिटी और टेयाना टेलर भी शामिल हैं। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।
वन बैटल आफ्टर अनदर की कहानी
लियोनार्डो डिकैप्रि ने बॉब का किरदार निभाया है, जो एक पूर्व क्रांतिकारी है और अपने अतीत को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहा है। एंडरसन ने न सिर्फ इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसे लिखा और प्रोड्यूस भी किया है जो उनकी कहानी कहने के अनोखे अंदाज को दिखाता है। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉब एक पूर्व क्रांतिकारी है, जो अब अपनी मजबूत और आजाद-ख्याल की बेटी विला के साथ एक शांत और एकाकी जीवन बिताता है। जब उसका पुराना दुश्मन लौट आता है और विला अचानक लापता हो जाती है तो बॉब उसे ढूंढ़ने निकल पड़ता है। जैसे-जैसे वह अपनी बेटी की तलाश करता है, उन दोनों को ही अपने अतीत के नतीजों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ता है।
ये भी पढे़ं-
पति फरमान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए खास पल
OTT Release This Week: ‘बॉर्डर 2’ से ‘चिरैया’ तक, ये फिल्में-सीरीज ओटीटी पर होंगी रिलीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



