
धुरंधर 2 बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 6 दिनों में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 600 करोड़ टच करने वाला है। फिल्म ने अब तक 578 करोड़ रुपयों की कमाई केवल घरेली बॉक्स ऑफिस पर ही कर ली है। धुरंधर 2 ने छटवें दिन 56.55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।
धुरंधर 2 का डे वाइज कलेक्शन
धुरंधर 2 से फैन्स को काफी उम्मीदें थीं और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 19 मार्च से पहले फिल्म का पेड़ प्रिव्यू भी रखा गया था जो 18 मार्च की शाम से शुरू हो गया था। 18 मार्च यानी डे जीरो पर फिल्म ने 43 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। इसके बाद 19 मार्च को ओपनिंग डे पर 102 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया। इसके बाद धुरंधर 2 ने दूसरे दिन 80 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन धुरंधर 2 की कमाई बढ़ी और 113 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली। इसके बाद चौथे दिन 114, पांचवें दिन 65 और छटवें दिन 56.55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 का कलेक्शन 578.49 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है। साथ ही उम्मीद है फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ी रुपयों के क्लब में शामिल हो जाएगी।
डायरेक्टर ने बटोरी असली तारीफें
धुरंधर 2 बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो लोगों को फिल्म से कोई खास उम्मीदें नहीं थीं। लेकिन जब लोगों ने फिल्म देखी तो इसका जलवा देखने को मिला और लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म धुरंधर ने ही 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही धुरंधर में ही डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 का भी ऐलान कर दिया था। अब धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह ने भी अपनी एक्टिंग से कमाल किया है और लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में धड़ल्ले से चल रही है और इसके बाद ओटीटी पर देखने को मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की सफलता के बाद अब OTT सीरीज में दिखेंगे अर्जुन रामपाल, फोटो शेयर कर किया ऐलान
लापता लेडीज की हीरोइन को मिला सच्चा प्यार? हैंडसम हंक हीरो संग वायरल हो रही फोटो
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



