digital products downloads

687 करोड़ में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रीमियर में बिका सिर्फ 1 टिकट!

687 करोड़ में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रीमियर में बिका सिर्फ 1 टिकट!

Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE MAGINE CINEMAS
687 करोड़ में बनी है ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया दस्तक देता है। इस शुक्रवार को भी 687 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाई। हम बात कर रहे हैं अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मेलानिया’ की, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो अच्छी रही, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ब्रेट रैटनर के निर्देशन में बनी ये डॉक्यूमेंट्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के दूसरे  शपथ ग्रहण समारोह से 20 दिन पहले की कहानी दिखाई गई है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन तो ट्रंप के समर्थकों से इस डॉक्यूमेंट्री को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने मिलकर इसकी कमाई को 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा दिया। एक डॉक्यूमेंट्री के लिए इतनी कमाई करना काफी बड़ी बात है, लेकिन काफी हाइप के बाद भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई।

‘मेलानियाः 20 डेज टू हिस्ट्री’

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी ‘मेलानियाः 20 डेज टू हिस्ट्री’ इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन इसने 7 मिलियन डॉलर की कमाई की। मेलानिया इस डॉक्यूमेंट्री की को-प्रोड्यूसर भी हैं और ट्र्ंप भी जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। मेलानिया ने तो यहां तक दावा कर दिया कि ‘मेरी कहानी हर कोई जानना चाहता है।’ लेकिन, लंदन प्रीमियर में इसका सिर्फ एक ही टिकट बिक सका। लंदन के इंस्लिगटन के एक सिनेमाघर में ‘मेलानियाः 20 डेज टू हिस्ट्री’ की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सिर्फ एक ही टिकट बिक सका और शाम के शो के लिए 2 टिकट बिके।

ठंड से बचने के लिए सिनेमाघर पहुंची महिला

यूं तो मेलानिया ट्रंप की इस डॉक्यूमेंट्री का खूब प्रचार हुआ। व्हाइट हाउस में भी डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर रखा गया, लेकिन दर्शकों पर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ। ब्रिटने की कॉलमनिस्ट और फिल्म क्रिटिक जूडिश वुड्स ने नॉर्थ लंदन के एक मॉल में ये डॉक्यूमेंट्री देखी और उन्होंने बताया कि, सिनेमाघर में केवल पांच ही दर्शक मौजूद थे, जिनमें से एक महिला तो सिर्फ ठंड से बचने के लिए सिनेमाघर पहुंची थी।

रैटनर और विवाद

बता दें, 12 सालों में ये रैटनर की पहली फीचर है। रैटनर पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। हालांकि, रैटनर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया और उन पर कोई क्रिमिनल चार्ज भी नहीं लगा। अब करीब एक दशक बाद रैटनर ने फिल्म मेकिंग में वापसी की है और अब मेलानिया पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

क्या है मेलानिया: 20 डेज टू हिस्ट्री डॉक्यूमेंट्री?

यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म अमेरिका की फर्स्ट लेडी और डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के जीवन पर आधारित है, जिसे ब्रेट रैटनर ने निर्देशित किया है। डॉक्यूमेंट्री को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने रिलीज किया है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 2025 में राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले के 20 दिनों पर फोकस करती है, जहां मेलानिया शपथ ग्रहण की तैयारियां, व्हाइट हाउस ट्रांजिशन और परिवार को वाशिंगटन वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी देखी जा सकती हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में अनएक्सप्लोर्ड फुटेज, प्राइवेट मीटिंग्स और बातचीत शामिलको भी शामिल किया गया है, जो मेलानिया की फर्स्ट लेडी की भूमिका को दर्शाती हैं।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर आज इतने बजे होगा रिलीज, आदित्य धर-रणवीर सिंह ने दिया बड़ा हिंट

Rohit Shetty firing case: रोहित शेट्टी को जान से मारने का था शूटर का इरादा, दागी गईं 5 राउंड गोलियां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp