digital products downloads

8.4 रेटिंग वाली सीरीज, जिसने चमकाई 11 सितारों की किस्मत, तीन सीजन रहे धमाकेदार

8.4 रेटिंग वाली सीरीज, जिसने चमकाई 11 सितारों की किस्मत, तीन सीजन रहे धमाकेदार

भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के इतिहास में कुछ ऐसी कहानियां होती हैं जो केवल मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि मनोरंजन के पूरे परिदृश्य को बदल देती हैं। ‘मिर्जापुर’ एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसने ‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद डिजिटल दुनिया की नींव को न केवल मजबूत किया, बल्कि क्षेत्रीय और ग्रामीण परिवेश पर आधारित कंटेंट को मुख्यधारा में लाकर खड़ा कर दिया। साल 2018 में शुरू हुआ यह सफर आज तीन सफल सीजनों के बाद चौथे सीजन की बेसब्री तक पहुंच चुका है।

कंटेंट का नया और देसी ट्रेंड

‘मिर्जापुर’ ने भारतीय वेब सीरीज जगत में एक नया ‘ट्रेंडसेट’ किया। इस सीरीज ने दिखाया कि कैसे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार की मिट्टी से जुड़ी कहानियां, वहां की ठेठ भाषा और गालियों से भरे यथार्थवादी संवाद दर्शकों को गहराई से जोड़ सकते हैं। इसकी सफलता ने ही बाद में ‘पंचायत’, ‘खाकी’, ‘जामताड़ा’, ‘रक्तांचल’ और ‘मिट्टी’ जैसी सीरीज के लिए रास्ता खोला। 8.4 की शानदार आईएमडीबी रेटिंग के साथ इस सीरीज ने साबित कर दिया कि दर्शक अब केवल चमक-धमक वाली शहरी कहानियां ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास के यथार्थ को भी पर्दे पर देखना चाहते हैं।

कलाकारों के लिए स्टारडम का जरिया

इस सीरीज की सबसे बड़ी उपलब्धि इसके कलाकारों को मिलने वाला बेतहाशा प्यार और पहचान है। हालांकि पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेता पहले से ही इंडस्ट्री में सक्रिय थे, लेकिन ‘कालीन भैया’ के किरदार ने उन्हें जो वैश्विक स्टारडम दिया, वह अतुलनीय है। इसी तरह दिव्येंदु शर्मा ने ‘मुन्ना भैया’ के सनकी लेकिन यादगार किरदार से हर घर में अपनी पहचान बना ली। अली फजल आज भी ‘गुड्डू पंडित’ और विक्रांत मैसी ‘बबलू पंडित’ के नाम से ही पहचाने जाते हैं। इन कलाकारों के लिए ‘मिर्जापुर’ केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

छोटे किरदारों को मिली बड़ी पहचान

‘मिर्जापुर’ की खासियत यह रही कि इसने केवल मुख्य किरदारों को ही नहीं, बल्कि छोटे और सहायक पात्रों को भी अमर बना दिया। अभिषेक बनर्जी आज भले ही ‘हथौड़ा त्यागी’ के नाम से मशहूर हों, लेकिन उन्हें पहली बड़ी पहचान इसी सीरीज में ‘कंपाउंडर’ बनकर मिली। वहीं, आसिफ खान ने ‘बाबर’ के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो बाद में ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ बनकर छा गए। रसिका दुग्गल ने ‘बीना त्रिपाठी’ के चुनौतीपूर्ण किरदार को जिस बखूबी से निभाया, उसकी आज भी चर्चा होती है।

नए सीजनों के साथ बढ़ता दायरा

दूसरे और तीसरे सीजन के आते-आते सीरीज का फलक और विस्तृत हुआ। अंजुम शर्मा (शरद शुक्ला) और इशा तलवार (माधुरी यादव) जैसे कलाकारों ने सीरीज में नई जान फूंकी। माधुरी यादव के किरदार में इशा तलवार के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई। विजय वर्मा, अमित स्याल, प्रियांशु पेन्युली और शीबा चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से इस क्राइम थ्रिलर को एक संजीदा ड्रामा बना दिया।

अब चौथे सीजन से पहले आएगी फिल्म

कुल मिलाकर ‘मिर्जापुर’ ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर कहानी में दम हो और पात्रों में मिट्टी की महक हो तो वह सीरीज न केवल हिट होती है, बल्कि एक कल्ट का रूप ले लेती है। फैंस अब इसके चौथे सीजन की राह देख रहे हैं, जहां सत्ता और बदले की यह जंग एक नए मुकाम पर पहुंचेगी, लेकिन इससे पहले ही मेकर्स ने एक और बड़ा फैसला लिया है। वे इस सीरीज को फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम ‘मिर्जापुर द मूवी’ रखा गा है, प्राइम वीडियो के इवेंट में इसकी झलक देखने को मिली। ये फिल्म इसी साल 4 सितंबर को रिलीज होगी। इसे ओटीटी से पहले बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़ी ‘गदर’, अब ‘छावा’ की बारी, धमाकेदार कमाई ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

जसकीरत के लिए आलम की कुर्बानी और दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन, हर मोड़ पर धमाका, 5 जबरदस्त ट्विस्ट से गूंजे थिएटर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp