
ओटीटी के दौर में भी लोग यूट्यूब की पसंदीदा वेब सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के चलन से पहले यूट्यूब पर वेब सीरीज रिलीज होती थी। टीवीएफ, डाइस मीडिया जैसे प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज आते ही छा जाती थीं और झट से लाखों व्यूज उन्हें मस्ट वॉच और ट्रेंडिग बना देते थे। इसी दौर में एक हाई रेटिंग वाली कमाल की वेब सीरीज यूट्यूब पर रिलीज हुई। ट्रेवेल के शौकीन और हल्की-फुल्की सीरीज देखना पसंद करने वाले लोगों ने इसे खूब देखा, जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं इसका नाम ‘सोलमेट’ है। बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट के भी ये सीरीज सफल रही और लोग इसे आज भी पसंद करते हैं। मिलेनियल्स और जेन जी दोनों ही इस मिनी सीरीज से रिलेट कर पाएंगे।
वेब सीरीज की कहानी
कहानी शिलांग की वादियों से शुरू होती है, जहां खुद को तलाशने के लिए एस्पायरिंग कंपोजर पहुंचता है और उसकी मुलाकात अपनी पूरी स्कूलमेट से होती है। स्कूलमेट घरवालों के कुछ फैसलों से परेशान होकर अकेले बाइक रोड ट्रिप पर निकली होती है। दोनों रिकनेक्ट करते हैं और अपनी सोलो ट्रिप को साथ में आगे बढ़ाते हैं। कई मुश्किलों का सामना करते हुए दोनों के लाइफ चैप्टर एक-दूसरे के सामने खुलने लगते हैं। इसी बीच दोनों शहर से दूर एक टापू पर फंसते हैं और लाइफ के उलझे पन्नों को सुलझाने के लिए हल मिलने लगते हैं। इस सीरीज में नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियां देखने को मिलती है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है, जो दिखाती है कि किस तरह से सोलो ट्रिप पर भी अच्छे दोस्त मिल सकते हैं। कई ट्विस्ट और टर्न के साथ सीरीज अंत तक बांधे रखती है।
सीरीज की स्टार कास्ट
‘सोलमेट’ में प्रियांशू पैन्यूली लीड रोल में हैं और उनके किरदार का नाम भी प्रियांशू ही है। फीमेल लीड का रोल अंशुल चौहान ने निभाया है। इसके अलावा चंद और साइड कैरेक्टर्स है, जिनका इतना गहरा योगदान नहीं है। जूम टीवी के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।
IMDb रेटिंग और ओटीटी पर कहां देख सकते हैं ये सीरीज
ये एक रोमांटिक ट्रेवल सीरीज है, जिसे IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है। इस सीरीज के पहले ही एपियोड को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसके बाकी सभी एपिसोड पर भी 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं, जो दिखाते हैं कि ये एक शानदार सीरीज है, जो लोगों को काफी पसंद आई। इसे यूट्यूब के अलावा आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी और लॉकडाउन के बीच लोगों के बीच खासा पॉपुलर हो गई। फेसबुक से इस सीरीज का क्रेज लोगों के बीच बढ़ा था
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



