
2023 की हिट सीरीज
हिंदू ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव की पत्नी सती को आदि शक्ति का पहला अवतार माना जाता है। सती, प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं, जिन्होंने अपने पिता के विरुद्ध जाकर शिव से विवाह किया था और पिता द्वारा पति के अपमानके बाद उन्होंने यज्ञ कुंड में आत्मदाह कर लिया था। जिसके बाद शिव ने उनके शरीर को लेकर तांडव किया और जहां-जहां सती के अंग गिरे, वहां शक्तिपीठ बने। इन्हीं शक्तिपीठों की कहानी बयां करती एक सीरीज 2023 में आई थी, जिसने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। इस सीरीज में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिनके बीच एक नास्तिक है और ये लेखक है। ये शख्स किसी तरह के चमत्कार पर विश्वास नहीं करता और अपनी लॉजिक की दुनिया में रहता है। ये परिवार कलह से भरा है और फिर इनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू होती है, जो इन्हें चमत्कारों से अवगत कराती है।
जबरदस्त है सीरीज
साल 2023 में आई इस सीरीज का नाम ‘सर्वम शक्ति मयम’ है, जिसके कुल 10 एपिसोड हैं। ये सीरीज आध्यात्मिकता और लॉजिक को जोड़ती है और दो नास्तिकों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में संजय सूरी, समीर सोनी और प्रियामणि जैसे कलाकार हैं। 2023 में जब ये सीरीज ओटीटी पर आई, दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और क्रिटिक्स ने भी इसे सराहा था। सर्वम शक्ति मयम, शक्ति पीठों की एक यात्रा भी है, जो दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है।
सीरीज की कहानी
‘सर्वम शक्ति मयम’ की कहानी हर बिजनेस में फेल होने वाले माधव (संजय सूरी) और एक नास्तिक राइटर (समीर सोनी) के इर्द-गिर्द घूमती है। माधव को बिजनेस में आने वाली चुनौतियों के चलते अपने ससुर से मदद लेनी पड़ती है और उसकी पत्नी को अपने पति की ये आदत बिलकुल पसंद नहीं है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना कर रहा माधव अपने एक दोस्त से मदद के लिए मिलता है, जो उसे 18 महाशक्ति पीठों के दर्शन को कहता है और बताता है कि ऐसा करने से उसकी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। माधव इन बातों को नहीं मानता, लेकिन अपने परिवार के साथ 18 शक्ति पीठों के दर्शन के लिए निकल पड़ता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक नास्तिक राइटर से होती है, जो खुद भी महाशक्ति पीठों को देखकर उनके खिलाफ नई किताब लिखना चाहता है। लेकिन, जैसे-जैसे ये आध्यात्मिक यात्रा आगे बढ़ती है, माधव और नास्तिक राइटर की सोच बदलने लगती है।
कहां देखें सीरीज
10 एपिसोड वाली ये सीरीज अगर आप देखना चाहते हैं तो ये zee5 पर मौजूद है। सर्मव शक्ति मयम की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 8.8 रेटिंग प्राप्त है। सीरीज के निर्देशक प्रदीप मद्दली हैं। 10 एपिसो़ वाली ये सीरीज एक आध्यात्मिक सीरीज है, जिसके निर्माता बीवीएस रवि हैं। सीरीज में संजय सूरी, समीर सोनी और प्रियामणि जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड का सबसे मशहूर चाइल्ड एक्टर, 6 साल की उम्र में मुंबई में खरीद लिया था अपना घर, 10 में मिला नेशनल अवॉर्ड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



